लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- विपक्ष परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों की जमात है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2024 14:37 IST

विजय सिन्हा ने कहा कि एनडीए लोगों के विश्वास पर खरा उतरेगा और भारत का विकास दुगनी गति से आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी ने कहा था कि विकसित भारत तभी सफल होगा, जब बिहार विकसित होगा।

Open in App

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पटना लौटे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार को अच्छी भागीदारी मिली है। मैं प्रधानमंत्री को इसके लिए धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि देश की जनता का जनादेश विकसित भारत और 21वीं सदी का भारत बनाने के लिए है। एनडीए के ऊपर जो लोगों ने विश्वास वक्त किया है, उस विश्वास की मजबूत नींव रख दी गई है। नरेंद्र मोदी के साथ 72 लोगों का शपथ विकसित भारत के सपने को साकार करेगा।

विजय सिन्हा ने कहा कि एनडीए लोगों के विश्वास पर खरा उतरेगा और भारत का विकास दुगनी गति से आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी ने कहा था कि विकसित भारत तभी सफल होगा, जब बिहार विकसित होगा। पीएम ने बिहार को जो सम्मान दिया है बिहारवासी उससे खुश हैं। अटल जी की तरह पीएम मोदी ने भी बिहार को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करेगा। 

विजय सिन्हा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की भाषा लड़खड़ा रही है। ये परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों की जमात है। विपक्ष जानता है कि भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार राष्ट्र बनाने का संकल्प के साथ सरकार बनाया है। अब आतंकवाद, उग्रवाद, अपराधी और भ्रष्टाचारी बेचैन हैं। इनका सफाया तय है निश्चित तौर पर उनकी घबराहट बाहर आ रही है। 

सिन्हा ने कहा कि ना कोई किंग है, ना मेकर है। यहां सभी राष्ट्र की सेवा करने के लिए जनता के लिए जनादेश ईमानदारी के साथ सरकार चलाने वाले का एक परिवार है। बता दें कि बिहार के आठ सांसदों ने बीते दिन पीएम मोदी के साथ मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें जदयू के दो ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, भाजपा के चार- गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राज भूषण निषाद, सतीश चंद्र दुबे, लोजपा(रा) से चिराग पासवान, हम से जीतन राम मांझी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

टॅग्स :बिहारBihar BJPआरजेडीजेडीयूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला