लाइव न्यूज़ :

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव केंद्र पर तंज, कहा- सीबीआई और ईडी मेरे घर में ही कार्यालय खोल लें

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2022 18:52 IST

बिहार के डिप्टी सीएम ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ’सीबीआई’ और ’ईडी’ मेरे घर में ही कार्यालय खोल लें। इससे ज्याद और मैं क्या कुछ कह सकता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाया जोड़-तोड़ की राजनीति करने का आरोपबिहार के डिप्टी सीएम बोले - भाजपा सिर्फ आरोप लगाना जानती हैपूछा- भाजपा ने क्यों नहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया?

पटना: बिहार में सरकार बनाते ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि महागठबंधन के लोग जनता के लिए चिंतित रहते हैं। हम जनता के हितों के लिए काम करते हैं। वहीं भाजपा है, जो जोड़तोड़ की राजनीति में लगी रहती है। 

तेजस्वी ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पार्टी को खत्म करने का टास्क मिला था। इन नेताओं ने काम पूरा नहीं किया, इसलिए भाजपा वाले गुस्सा में हैं। वहीं उन्होंने जांच एजेंसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ’सीबीआई’ और ’ईडी’ मेरे घर में ही कार्यालय खोल लें। इससे ज्याद और मैं क्या कुछ कह सकता हूं।

भाजपा के भ्रष्टाचार के आरोप पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ आरोप लगाना जानती है। उन्होंने कहा कि लाख कोशिशों के बाद भी सीबीआई को कुछ नहीं मिला। जब मेरी मूंछ नहीं आई थी, तब मुझ पर केस किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही सिद्धांत है, जो नही डरेगा, उसे आयकर विभाग और प्रवर्त्तन निदेशालय यानी ईडी से डराओ। जैसा देश में कई जगहों पर देखा गया है। वहीं जो बिकेगा, उसे खरीद लो और भाजपा में मिला लो। भाजपा इसी रणनीति पर देश में राजनीति कर चल रही है।वहीं महागठबंधन हमेशा से जनता के चेहरे पर खुशी लाने के लिए काम करती है। 

भाजपा के 'सांप-नेवला की जोड़ी' के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वालों के छाती पर सांप लोट रहा है, इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। भाजपा के नेता सारे मंसूबे में फेल हो गए हैं, तो ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्यों नहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया? पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दे रही है? वहीं उन्होंने विकास के सवाल पर कहा कि पहली बार विधायक बनने के बाद ही बहुत काम किया। पहली बार ही उप मुख्यमंत्री बनकर कई काम किए। उस समय कम अनुभव था तो इतना काम किया। अभी तो उप मुख्यमंत्री, मंत्री और विपक्ष का भी अनुभव हो गया है। तो अब समझिये कितना काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन बहुत मजबूत है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार ने वही किया, जो देश को करने की जरूरत है। हमने उन्हें रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमारी जंग बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे मुख्यमंत्री को गरीबों और युवाओं के दर्द का एहसास है। हम एक महीने के भीतर गरीबों और युवाओं को बंपर नौकरियां देंगे। यह इतना बड़ा होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन या ग्रैंड अलायंस इतना मजबूत है कि विधानसभा में भाजपा अकेली ही विपक्ष बचेगी। भाजपा की तरफ से सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा रहा है। वे क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील