लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम अरबों की संपत्ति होने के मामले में भाजपा ने कसा तंज, कहा- नाबालिग रहते कैसे बने अरबपति

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2023 19:53 IST

भाजपा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर दी है। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इसको लेकर कहा कि तेजस्वी यादव या तो इस बात का जवाब दें या फिर अपने पद से इस्तीफा दे दें।

Open in App
ठळक मुद्देनौकरी के बदले जमीन घोटाले में भाजपा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर दी हैभाजपा विधायक ने कहा- तेजस्वी के परिवार के पास 140 भूखंड, 31 फ्लैट और 6 बड़े मकान हैंउन्होंने पूछा कि उनके और उनके परिवार के पास यह संपत्ति कहां से आई, तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए

पटना: राजद प्रमुख व तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के खिलाफ सीबीआई और ईडी के द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है। ईडी की छापेमारी में करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति का खुलासा होने के बाद भाजपा इस मुद्दे को किसी भी हाल में हाथ से नहीं जाने देना चाह रही है। 

भाजपा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर दी है। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इसको लेकर कहा कि तेजस्वी यादव या तो इस बात का जवाब दें या फिर अपने पद से इस्तीफा दे दें।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जब नाबालिग हुआ करते थे, उस वक्त उनके पास अरबों की संपत्ति आ गई। तेजस्वी के परिवार के पास 140 भूखंड, 31 फ्लैट और 6 बड़े मकान हैं। ये संपत्ति उनके और उनके परिवार के पास कहां से आई? तेजस्वी इसका जवाब दें और नहीं तो अपने पद से इस्तीफा दे दें। 

वहीं राजद की तरफ से बिहार में सीबीआई और ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने से संबंधित कानून बनाने के मांग किए जाने पर बचौल ने कहा कि ये कहीं से भी संभव नहीं है कि कोई गलती करे और कहे कि उसके पास पुलिस नहीं पहुंचे। राजद के लोग अपने मन को सांत्वना देने के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिसने भी इस देश को लूटने का काम किया है उसे देश की संपत्ति को लौटाना ही पड़ेगा। तेजस्वी यादव को इस मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं है, वे अब भी बेल पर हैं और सीबीआई ने उनको समन जारी किया है। तेजस्वी यादव को जेल तो जाना ही पड़ेगा। 

वहीं सीबीआई और ईडी के बिहार में आने पर रोक लगाने के लिए राजद विधायक भाई वीरेंद्र की द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखने के सवाल पर बचौल ने कहा कि प्रेम पत्र लिखने से कुछ नहीं होने वाला है। उनको बताना चाहिए कि उनके नेता कैसे इतने बड़े जमीनदार बन गए?

टॅग्स :तेजस्वी यादवBJPआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो