लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर किया पलटवार, कहा- लालू यादव के अत्याचार के खिलाफ मेरे परिवार ने लड़ी लड़ाई

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2024 16:38 IST

पमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मीसा जी को बोलने से पहले यह जान लेना चाहिए कि मेरी राजनीति में उत्पति उनके पिता लालू यादव के अत्याचार के खिलाफ ही हुई है। उनके अत्याचार की वजह से हम राजनीति में आए हैं।

Open in App

पटना: राजद सांसद और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के द्वारा यह बयान दिए जाने पर कि मेरे पिता लालू यादव की गलती के वजह से सम्राट चौधरी आज नेता बने हैं, वरना उनको कोई पूछने वाला नहीं था। इसपर अपने चीर-परचित अंदाज में जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मीसा जी को बोलने से पहले यह जान लेना चाहिए कि मेरी राजनीति में उत्पति उनके पिता लालू यादव के अत्याचार के खिलाफ ही हुई है। उनके अत्याचार की वजह से हम राजनीति में आए हैं। हम तो उनके खिलाफ जीत कर आए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि अब उनके और उनके परिवार के लोगों को गलतफहमी है तो इसका क्या ही जवाब दिया जा सकता है? 

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मेरा परिवार संघर्ष करके आया राजनीति में आया है। लालू यादव को पुरानी बातें, इसलिए याद दिलाना चाहता हूं कि लालू यादव के साथ जब मेरा परिवार था, तब उनको सत्ता में बढ़ाने का काम किया गया। लालू यादव तो बिहार में भ्रष्टाचार से जाने जाते हैं। लेकिन हमने हजारों लाठियां खाई है। इतना ही नहीं मेरे घर तोड़ दिया गया। हमारे परिवार के  22 लोग निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया गया। वो तो हमने ह्यूमन राइट से केस जीता। इसलिए लालू प्रसाद यादव को यह आदत है। इसके अलावा लालू यादव की औकात सिर्फ अपने परिवार के लोगों को ही राजनीति में लाने का है। इसके अलावा वह किसी को भी नहीं ला सकते। 

इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के तरफ से जारी आपराधिक डाटा को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि आप लोग हर दिन यह भी हेडलाइन देख रहे होंगे कि बिहार पुलिस की एसटीएफ प्रतिदिन कार्रवाई कर रही है। लेकिन इसपर वह नहीं बोलेंगे। मुझे तो यह समझ नहीं आता कि अपराधिक लोगों को संरक्षण देने वाले लोग अपराध की बात किस मुंह से कर रहे हैं। लालू यादव का मतलब गुंडागर्दी, अपराधीकरण। 

तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के परिवार को लूटने और बिहार के भ्रष्टाचार के लिए क्रेडिट लेना चाहिए। बिहार की जनता जानती है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में लोगों को सरकारी नौकरी दी है। वहीं, गोवर्धन पूजा में लालू प्रसाद यादव के द्वारा सरकार पर टिप्पणी किए जाने के जवाब में सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव का परिचय यही है। चारा इन्होंने खाया, अलकतरा खाया। नौकरी के बदले जमीन लिया। लालू यादव का परिचय यही है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवआरजेडीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण