लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम रखा जाएगा अजगैबीनाथ

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2024 16:36 IST

इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से ऐलान किया कि आने वाले समय में सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाएगा। 

Open in App

पटना: यूपी के बाद अब बिहार में भी कुछ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की तैयारी है। दरअसल, बिहार में भी मुस्लिम शासकों के नाम वाले रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से ऐलान किया कि आने वाले समय में सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाएगा। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने वहां पर विकास के बहुत से काम किए हैं। पुल, सड़क, धर्मशाला बनाया गया। अजगैबीनाथ धाम के नगर परिषद ने सरकार के पास यह प्रस्ताव भेजा है, जिसे बिहार सरकार भारत सरकार के रेल मंत्रालय को जल्द भेजेगी। बता दें कि इसी साल जून महीने में सुल्तानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम करने का प्रस्ताव नगर परिषद से पास कर राज्य सरकार को भेजा गया था। 

साल 2007 से ही यहां के मुख्य महंत, जूना अखाड़ा समिति, स्थानीय लोगों और पंडा समाज की मांग थी कि अति प्राचीन अजगैबीनाथ धाम के नाम से सुल्तानगंज को जाना जाए। सरकारी कार्यालयों, कागजातों के साथ साथ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाए। अब इस पुरानी मांग पर विचार करते हुए राज्य सरकार जल्द ही यह प्रस्ताव रेलवे को भेजेगी। 

उल्लेखनीय है कि बिहार की सियासत में बख्तियारपुर स्टेशन का नाम बदलने की चर्चा लंबे दिनों से हो रही है। लेकिन इसपर अभी तक किसी के द्वारा निर्णय नहीं लिया गया है।

टॅग्स :बिहारRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया