लाइव न्यूज़ :

बिहार: डी राजा ने छात्रों से कहा, "आपके कंधों पर देश की जिम्मेदारी, खोलिये मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 29, 2023 11:19 IST

सीपीआई नेता डी राजा ने बिहार में छात्रों से कहा कि वो केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें क्योंकि देश के भविष्य की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है।

Open in App
ठळक मुद्देसीपीआई नेता डी राजा ने बिहार में छात्रों से कहा कि वो खोलें भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाडी राजा ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि उनका काम बड़े व्यवसायों के हितों की सेवा करना हैभाजपा संघ के उद्देश्य "जाति पदानुक्रम और पितृसत्ता" को कायम रखने के लिए काम कर रही है

बेगुसराय: भारतीय साम्यवादी पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने बिहार में छात्रों से कहा कि वो केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें क्योंकि देश के भविष्य की जिम्मेदारी उन्ही के कंधों पर है। इसके साथ ही डी राजा ने मोदी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि उनका काम केवल बड़े व्यवसायों के हितों की सेवा करना है।

बेगुसराय में सीपीआई की छात्र शाखा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को हिस्सा लेते हुए राजा ने भाजपा पर आरएसएस की "फासीवादी" विचारधारा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा संघ के उद्देश्य "जाति पदानुक्रम और पितृसत्ता" को कायम रखने के लिए काम कर रही है।

उन्होने कहा, "साल 2014 में पीएम मोदी इस वादे के साथ सत्ता में आये थे कि वो हर साल दो करोड़ नौकरियों देंगे। अदर उनकी बात पर भरोसा करें तो देश में अब तक 18 करोड़ नौकरियां पैदा होना चाहिए थीं? कहां हैं वो नौकरियां ? उस काले धन का क्या हुआ, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये मिलेंगे?"

इसके साथ ही राजा ने आरोप लगाया कि मोदी की सबसे बड़ी विशेषता "झूठ" बोलना है, जो 'सत्यमेव जयते' के आदर्श वाक्य के बिल्कुल विपरीत है और वर्तमान शासन के 'विश्वकर्मा' योजना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे कदम देश के लिए "भयावह" साबित होंगे। 

उन्होंने दावा किया, "विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नाई और बढ़ई के बच्चे अपने पिता के व्यवसाय को जारी रखें। यह आरएसएस का विचार है, जो जाति असमानता और पितृसत्ता को वैध बनाना चाहता है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल बड़े व्यवसायियों मसलन अडानी और अंबानी जैसे मित्रों के हितों को बढ़ावा देने में रुचि रखती है।

डी राजा ने छात्रों से कहा, "छात्र राजनीति में भाग लेने से बच नहीं सकते क्योंकि संविधान में गारंटीकृत सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर उनके कंधे पर इसकी जिम्मेदारी है। इसलिए आपको मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा।"

टॅग्स :D Rajaबिहारबेगूसरायbegusarai-acआरएसएसRSSSangh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर