लाइव न्यूज़ :

बिहारः सीटीईटी और बीटीईटी अभ्यर्थियों ने नौकरी की मांग को लेकर किया हंगामा, राजद भाजपा और जदयू कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2022 16:36 IST

बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए ताकि उन्हें शिक्षक नियुक्ति हो सके. 

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा विभाग की ओर से अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. बिहार में अब तक छह चरण के शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है.अंतिम बार इस साल के शुरुआत में छठे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी.

पटनाः बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बड़ी संख्या में सीटीईटी और बीटीईटी अभ्यर्थी नौकरी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान अभ्यर्थियों ने बिहार के तीन प्रमुख पार्टियों राजद भाजपा और जदयू कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया.

 

अभ्यर्थियों की मांग है कि बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए ताकि उन्हें शिक्षक नियुक्ति हो सके. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है.

विभाग ने कहा था कि छठे चरण के बाद सातवें चरण का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, लेकिन अभी तक सातवें चरण का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. ऐसे में शिक्षक बनने की चाहत भी सैकड़ों अभ्यर्थी हाथों में कटोरा लेकर सरकार से जल्द से जल्द शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे थे.

वही इतनी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों की होने के कारण पार्टी कार्यालयों में व्यवस्था चरमराती हुई नजर आई. अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री नहीं चाहते हैं कि इन छात्रों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो. लगभग 100000 लोगों की संख्या में इन अभ्यर्थियों ने बताया है कि उन्होंने इसके लिए आवेदन भी किया था. 

यहां बता दें कि बिहार में अब तक छह चरण के शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है. अंतिम बार इस साल के शुरुआत में छठे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी. इसमें लगभग 50 हजार के करीब शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जबकि बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी थे, जिनकी नियुक्ति नहीं हो सकी.

वहीं काफी संख्या में स्कूलों में सीटें खाली रह गई थी. जिसके बाद सरकार की तरफ से यह घोषणा की गई थी नोटिफिकेशन जारी की जाएगी. लेकिन बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से अबतक की गई कार्रवाई से अभ्यर्थियों का धैर्य अब टूटने लगा है.

टॅग्स :केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षाबिहारपटनानीतीश कुमारजेडीयूBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम