लाइव न्यूज़ :

Bihar Crisis: कल 2 बजे नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव का शपथ ग्रहण, जानिए घटनाक्रम और क्या है विधानसभा में दलों की स्थिति

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2022 21:49 IST

Bihar Crisis: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्रमशः बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को दोपहर दो बजे शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे2020 के विधानसभा चुनाव के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।बिहार की जनता नीतीश कुमार को सजा देगी।नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे।

पटनाः बिहार में जदयू-राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार का कल 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजद ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 2 बजे राजभवन में होगा। नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत की।

बिहार में नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री’ के तौर पर इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। सर्वसम्मति से ‘महागठबंधन’ का नेता चुने जाने पर उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे महागठबंधन में निर्दलीय विधायकों के साथ 164 विधायकों सहित सात पार्टियां हैं।

आज भाजपा को छोड़कर बिहार विधानसभा के सभी दलों और सदस्यों ने नीतीश कुमार को अपना नेता मान लिया है। वरिष्ठ जदयू नेता नीतीश कुमार और वरिष्ठ राजद नेता तेजस्वी यादव क्रमशः मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ बुधवार दोपहर दो बजे लेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि राजभवन में दोपहर दो बजे एक सादे समारोह में दोनों शपथ लेंगे।

कुमार के जदयू और यादव के राजद सूत्रों ने कहा कि बाद में दो सदस्यीय मंत्रिमंडल में और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। भाजपा नीत राजग को छोड कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह सात दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। इस गठबंधन को एक निर्दलीय का समर्थन प्राप्त है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो भी हो रहा था वो किसी से छुपा नहीं था। जनता विकल्प चाहती है, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। नीतीश कुमार ने अपना काम किया, इन्होंने नरेंद्र मोदी के सामने ये मांग रखी लेकिन इनकी मांग को नहीं माना गया।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के साथ पहुंचे कुमार राबड़ी देवी के आवास पर करीब आधा घटा रहे। इसके बाद नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ समर्थन पत्र लेकर वापस आए। करीब 15 मिनट बाद कुमार ने एक बार फिर राज्यपाल से मुलाकात कर नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया। इस दौरान, कुमार के साथ तेजस्वी यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।

बिहार विधानसभा में राजनीतिक दलों की स्थिति

कुल सदस्य : 243 प्रभावी संख्या : 242 (राष्ट्रीय जनता दल का एक सदस्य अयोग्य घोषित)

बहुमत की संख्या: 122

महागठबंधन : जनता दल (यूनाइटेड) : 46 (पार्टी के 45 विधायक, एक निर्दलीय) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) : 79 कांग्रेस : 19 भाकपा-माले : 12 भाकपा : 02 माकपा : 02 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा : 04 कुल : 164

भारतीय जनता पार्टी : 77

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) : 01

बिहार में सरकार परिवर्तन से संबंधित घटनाक्रम

- सुबह 11 बजे जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के सांसद और विधायक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बैठक के लिए एकत्रित हुए।

- राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों ने सुबह सवा 11 बजे बैठक की।

- राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन, जिसमें वामपंथी दल और कांग्रेस शामिल हैं, ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर दोपहर 1 बजे बैठक की, जहां विधायकों ने नीतीश कुमार के लिए समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए।

- दोपहर 2 बजे जद (यू) ने अपने नेता कुमार को ‘‘नए गठबंधन का नेतृत्व’’ संभालने के लिए बधाई दी, वाम दल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बगैर गठबंधन में उनके लिए अपना समर्थन दोहराया।

- शाम चार बजे कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की। उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री’’ के रूप में इस्तीफा दे चुके हैं।

- नीतीश कुमार शाम पौने पांच बजे बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर राजद नेता तेजस्वी यादव से बातचीत करने पहुंचे।

- नीतीशकुमार शाम 5.20 बजे विपक्ष के नेता और अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ जद (यू) और अन्य दलों के समर्थन पत्र के साथ राजभवन लौटे।

- नीतीश कुमार ने शाम छह बजे आठवीं बार बिहार में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटनाआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया