लाइव न्यूज़ :

बिहारः बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूटा बैंक, विरोध करने पर कैशियर को मारी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2018 20:47 IST

दिनदहाडे हुई इस लूट की घटना से पटना पुलिस भी सकते में है। इस घटना ने एक बार बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल और पुलिस-प्रशासन की नाकामी को दर्शाया है

Open in App

पटना, 28 जूनः बिहार में बेखौफ अपराधियों सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राजधानी पटना के पॉश इलाका गोला रोड स्थित एक बैंक में हथियार के बल पर दिनदहाडे लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना पटना के दानापुर इलाके के गोला रोड की है जहां अपराधियों ने विजया बैंक को निशाना बनाते हुए लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया। जिस बैंक में ये घटना हुई है वो रूपसपुर थाना इलाके के रंजन पथ में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपराह्न चार बजे गोला रोड स्थित विजया बैंक में 5 की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधी आ घुसे। इस दौरान अपराधियों ने गन प्वाइंट पर बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाया और लगभग चार लाख रूपये कैश लूट लूट कर फरार हो गये। लूट की इस घटना के दौरान अपराधियों ने विरोध करने पर बैंक मैनेजर और कैशियर को मारकर घायल कर दिया।

अपराधियों ने गन प्‍वांइट पर सभी ग्राहकों और बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और वहां से चार लाख रुपये लूट लिये। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से चलते बने। बैंक लूट के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस फिलहाल मामले की पडताल में जुटी है।

दिनदहाडे हुई इस लूट की घटना से पटना पुलिस भी सकते में है। इस घटना ने एक बार बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल और पुलिस-प्रशासन की नाकामी को दर्शाया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे शहर में नाकेबंदी कर सघन जांच कर रही है। खुद एसएसपी मनु महराज विजया बैंक पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया