लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना का कहर, संक्रमित मामले पहुंचे 1178, एक और पीड़ित की हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2020 09:08 IST

पटना के सात नए कोरोना मरीज शामिल हैं, जिनमें बीएमपी-14 के पांच जवानों के अलावा बख्तियारपुर की 14 महीने की बच्ची व नौबतपुर का 20 वर्षीय युवक शामिल है. पिछले आठ दिनों में अधिकतर बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शनिवार की देर रात तक 145 और कोरोना पॉजिटिव मिले.बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर एक 1178 हो गया है.

पटना: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में शनिवार की देर रात तक 145 और कोरोना पॉजिटिव मिले. यह अब तक एक दिन में सबसे अधिक मरीज हैं. इससे पहले 12 मई को 130 कोरोना पॉजिटिव मिले थे. बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर एक 1178 हो गया है.

पटना के सात नए कोरोना मरीज शामिल हैं, जिनमें बीएमपी-14 के पांच जवानों के अलावा बख्तियारपुर की 14 महीने की बच्ची व नौबतपुर का 20 वर्षीय युवक शामिल है. पिछले आठ दिनों में अधिकतर बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं. वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 453 हो गई है. राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है. राज्य में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले 10 जिलों से सामने आए हैं. जमुई जिले के खैरा और जमुई सदर से एक-एक केस आये हैं जबकि पटना के नौबतपुर में भी एक 20 साल के युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. 

इसके अलावे भोजपुर में 6 नए के सामने आए हैं. जिनमें चार जगदीशपुर और दो संदेश इलाके से है. कैमूर के भभुआ में एक मामला सामने आया है. समस्तीपुर में 3 केस सामने आए हैं. वहीं बिहार में एक और व्यक्ति की मौत कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से हुई है. इसके साथ ही बिहार में मौत का आंकड़ा अब 8 हो गया है. 

बिहार में कोरोना से 8वीं मौत की खबर खगड़िया जिले से सामने आई है. खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष ने इस बात की पुष्टि की है कि जिले में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र तकरीबन 55 साल है. यह व्यक्ति प्रवासी मजदूर था. यह व्यक्ति हाल ही में मुंबई से लौटा था. खगड़िया जिलाधिकारी के मुताबिक पिछले दो सालों से यह शख्स डाइबिटीज से पीड़ित था.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए