लाइव न्यूज़ :

Bihar CM Oath Ceremony: भाजपा के 14, जदयू के 8, लोजपा के 2, हम-आरएलएम के 1-1 विधायक बनेंगे मंत्री?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2025 12:20 IST

Bihar CM Oath Ceremony Live: जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देBihar CM Oath Ceremony Live: भाजपा के 14 और जदयू के 8 मंत्री शामिल होने की उम्मीद है।Bihar CM Oath Ceremony Live: पाँच से छह नए चेहरे भी शामिल होंगे।Bihar CM Oath Ceremony Live:  74 वर्षीय जदयू सुप्रीमो पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे।

पटनाः हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में एनडीए की प्रचंड जीत के कुछ ही दिन बाद नीतीश कुमार आज रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अपने दो उप-मुख्यमंत्रियों, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ 74 वर्षीय जदयू सुप्रीमो पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे। हाई-प्रोफाइल समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य शीर्ष गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। नए बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा के 14 और जदयू के 8 मंत्री शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही पाँच से छह नए चेहरे भी शामिल होंगे।

Bihar CM Oath Ceremony: देखिए पूरी सूचीः

1. नीतीश कुमारः जदयू

2. सम्राट चौधरीः भाजपा

3. विजय कुमार सिन्हाः भाजपा

4. मंगल पांडेयः भाजपा

5. दिलीप जायसवालः भाजपा

6. नितिन नबीनः भाजपा

7. रामकृपाल यादवः भाजपा

8. संजय सिंह 'टाइगर'- भाजपा

9. अरुण शंकर प्रसादः भाजपा

10. सुरेंद्र मेहताः भाजपा

11. नारायण प्रसादः भाजपा

12. रमा निषादः भाजपा

13. लखेंद्र पासवानः भाजपा

14. श्रेयसी सिंहः भाजपा

15. डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशीः भाजपा

16. विजय कुमार चौधरीः जदयू

17. श्रवण कुमारः जदयू

18. विजेंद्र यादवः जदयू

19. अशोक चौधरीः जदयू

20. लेसी सिंहः जदयू

21. जमा खानः जदयू

22. मदन साहनीः जदयू

23. संजय कुमारः लोजपा

24. संजय सिंहः  लोजपा

25. संतोष कुमार पासवानः हम

26. दीपक प्रकाशः राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम)।

उनके साथ 25 मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

शाह और नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी पटना पहुंच चुके हैं। नीतीश ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के समक्ष नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजग के मुख्य घटक दलों भाजपा और जद(यू) को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के अलावा गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ भी संतुलन साधने के तहत प्रत्येक छह विधायकों पर एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है। तीन मंत्री पद चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिल सकते हैं और शेष भाजपा और जद(यू) के बीच विभाजित होंगे।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के 14 और जद(यू) के 08 विधायक आज शपथ लेंगे और चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) के 2 और आरएलएम, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर के एक-एक विधायक भी आज शपथ ले सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल का विस्तार अगले साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद किया जाएगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos