लाइव न्यूज़ :

कश्मीर की धारा 370 पर नीतीश कुमार ने कहा- स्टैंड क्लियर है, अब उसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2019 18:05 IST

विधानमंडल परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि धारा 370 को लेकर हमने पहले ही अपना रुख साफ कर दिया है, अब उसमें कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है.

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कश्मीर में धारा 370 को लेकर एकबार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि इस मुद्दे पर उनका स्टैंड क्लियर है और उस पर बताने की कोई जरुरत नहीं है.

विधानमंडल परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि धारा 370 को लेकर हमने पहले ही अपना रुख साफ कर दिया है, अब उसमें कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है. 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धारा 370 हटाने के खिलाफ हैं और वह पहले भी कह चुके हैं कि अगर केन्द्र सरकार धारा 370 को हटाने को लेकर कोई प्रस्ताव लाती है तो जदयू उसका विरोध करेगी.

पार्टी का मानना है कि कश्मीर से धारा 370 नहीं हटना चाहिए. यहां बता दें कि 27 जून गुरुवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार को सलाह दी थी कि इसबार लोकसभा चुनाव में जो मैंडेट मिला है, वह धारा 370 हटाने को लेकर मिला है. इसलिए जो पार्टी या नेता धारा 370 पर नरम रुख अपनाए हुए हैं, उन्हें अपने निर्णय पर पुन: विचार करने की जरूरत है. 

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीरसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?