लाइव न्यूज़ :

"कर्नाटक में हो रहे चुनाव के बाद होगी विपक्षी दलों की बैठक", बोले सीएम नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2023 16:04 IST

रामनवमी हिंसा में हुई भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी सरकार न तो किसी को फंसाती और ना ही बचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी चीजों को देखती है, जो कुछ भी सामने आता है, उसपर एक्शन होता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्षी दलों की एक बैठक होगी। यही नहीं इस दौरान उन्होंने रामनवमी हिंसा में हुई भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर भी बोला है।

पटना:  विपक्षी एकता की मुहीम के सवाल पर बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि एक बैठक कर यह निर्णय लिया जाएगा कि किस तरह से विपक्ष को मजबूत किया जाए। यह पूछे जाने पर की आपके तरफ से विपक्षी एकता को बल दिया जा रहा है। 

अब जबकि लालू यादव भी पटना आ चुके हैं और ममता बनर्जी ने भी कहा था कि पटना से विपक्षी एकता को बल दिया जाए तो इसको लेकर क्या निर्णय लिया गया है? इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि इसको लेकर सभी दलों की बैठक की जाएगी। 

विपक्षी पार्टियों की बैठक पर क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

इस सवाल पर बोलते बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि फिलहाल कुछ राज्यों में चुनाव है, इसलिए वहां की पार्टी अभी उस तरफ अपना ध्यान दे रही है। इसके बाद इसको लेकर बैठक होगी। यदि पटना में सभी लोगों की सहमति बनती है तो किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही बता दिए हैं। हम लोग कोशिश कर रहे हैं, बातचीत हुई है अभी और कुछ लोगों से बातचीत होनी है। इसके बाद तय हो जाएगा। 

नीतीश कुमार से जब यह पूछा गया कि क्या बिहार से शंखनाद होगा? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सब पार्टी के लोगों को बैठाकर ठीक करने में क्या हर्ज है? लेकिन अभी फाइनल नहीं है, कुछ लोगों से और बात करनी है। 

रामनवमी हिंसा को लेकर भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर क्या बोले सीएम

वहीं, रामनवमी के मौके पर सासाराम में हुई हिंसा के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किए जाने पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के दो जिलों में हुई हिंसा की घटनाओं में जो भी दोषी होंगे, चाहे वह किसी दल के हों, उनके ऊपर कार्रवाई होगी। हिंसा फैलाने के मामले में जो कोई भी आरोपित होगा, बिहार की पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, हम किसी को पकड़ने और छोड़ने के लिए निर्देशित नहीं करते हैं। 

फंसाने और बचाने का काम नहीं करती है हमारी सरकार- सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार न तो किसी को फंसाती और ना ही बचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी चीजों को देखती है, जो कुछ भी सामने आता है, उसपर एक्शन होता है। चाहे गलत करने वाला कोई भी उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। सभी लोग जानते हैं कि पुलिस के काम में आजतक कभी हमने हस्तक्षेप नहीं किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो भाजपा के बातों पर ध्यान भी नहीं देते हैं, वे लोग क्या बोलता है, उसपर हम ध्यान नहीं देते हैं। सभी को पता है कि कहीं कोई घटना होती है तो सब चीजों को देखा जाता है। बिहार के दो जगहों पर हिंसा की घटना हुई, इसपर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की है। इसके अलावे जो भी घटनाएं हुई हैं, उसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहती है। 

टॅग्स :बिहारकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राम नवमीBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो