लाइव न्यूज़ :

लालू-नीतीश राज में ध्वस्त हो गई शिक्षा व्यवस्था, प्रशांत किशोर ने कहा-राजद प्रमुख के बेटे तेजस्वी यादव दसवीं भी पास नहीं, सीएम बनकर क्या कर लेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2022 18:27 IST

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता जाति और धर्म में ही उलझी रह जाती है। शिक्षा व्यवस्था को पिछले 32 साल में ध्वस्त कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव स्वास्थ्य विभाग के मंत्री हैं।आज तक स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधर पाई है।मंगल पांडेय और तेजस्वी यादव ने चौपट कर दिया है।

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर तेजस्वी यादव और लालू यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के बेटे दसवीं भी पास नहीं किया है और उनको चिंता है कि उनका बेटा मुख्यमंत्री कैसे बन जाए? उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जाति और धर्म में ही उलझी रह जाती है।

 

वहीं पीके ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार ने अपने राज में पूरे बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पिछले 32 साल में ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि कीड़े वाली खिचड़ी स्कूल में बच्चों को बांटी जा रही है और उसको खाकर आपका बच्चा कलेक्टर बनेगा?

इसके साथ ही बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने तत्कालीन और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री पर जमकर हमला बोला। पीके ने कहा कि पहले स्वास्थ्य विभाग भाजपा के पास था। मंगल पांडेय इस विभाग के मंत्री थे और अब यह विभाग राजद के हाथ चला गया है। तेजस्वी यादव इस विभाग के मंत्री हैं। लेकिन आज तक बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधर पाई है।

मंगल पांडेय और तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं को चौपट कर दिया है। ग्रामीण इलाकों का हाल तो और बुरा है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि नीतीश कुमार को 2025 तक इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्हें अभी ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देनी चाहिए। चुनाव के वक्त नया चेहरा देने का क्या फायदा?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जब यह घोषणा कर ही दिया है कि तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ेगा तो 2025 तक इंतजार करने का क्या मतलब? वहीं एसएससी पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि यह रोजमर्रा की घटना बन गई है। पिछले दस वर्षों में कई परीक्षा के पेपर बिहार में लीक हुए लेकिन जवाबदेही कोई नहीं ले रहा है।

पिछली बार बीपीएससी का पेपर लिक हुआ था। तब जिस व्यक्ति को पकड़ा गया था, अगले दिन शिक्षा मंत्री के साथ उसकी फोटो छपी थी। उन्होंने कहा कि बात यदि ग्रामीण कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग की करें तो इन विभागों में मंत्री राजद का है। पीके ने कहा कि इसलिए मैंने कहा है कि नीतीश कुमार को इतने दिनों तक इंतजार नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारतेजस्वी यादवBJPलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष