लाइव न्यूज़ :

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक गए दिल्ली, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार हुआ गर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2024 14:09 IST

पटना: बता दें कि शनिवार को जेपी नड्डा पटना आए हुए और काफी देर तक पटना में रहे बावजूद इसके इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हुई।

Open in App

पटना: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दौरे को लेकर राज्य के सियासी गलियारे में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक यह दौरा उस वक्त हुआ जब कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार आगमन हुआ और पार्टी और संगठन के नेताओं के साथ अहम बैठक हुई।

इस बैठक में कुछेक नेताओं को निर्देश भी दिए गए। ऐसे में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली यात्रा को लेकर सियासी हलचल काफी तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक दिल्ली दौरा कई सवाल खड़े कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में नीतीश कुमार के कई राजनीतिक हस्ती से मुलाकात होने की संभावना है। बता दें कि शनिवार को जेपी नड्डा पटना आए हुए और काफी देर तक पटना में रहे बावजूद इसके इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हुई। अब अगले ही दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना हो गए।

सूत्रों की मानें तो हाल के दिनों में जदयू और भाजपा के बीच शिकायत दर शिकायत से नाराजगी बढ़ती है। हाल के दिनों में देखें तो जनता जदयू और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच या तो तालमेल का अभाव है या फिर यह महज संयोग हो सकता है।

मगर देखा जाए तो इधर ऐसे कई कार्यक्रम हुए, जिनमें भाजपा और जदयू मंत्रियों के बीच तालमेल का अभाव दिखा। आगामी विधानसभा चुनाव के इस कगार पर दोनों दलों के नेताओं के दिल नहीं मिलने को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा इस बात को लेकर तेज हो गई है कि कहीं कुछ अलग खिचड़ी तो नहीं पक रही है।

हालांकि कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निजी कारणों से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। चर्चा है कि वे रुटीन चेकअप के लिए दिल्ली गए हैं। हालांकि, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारदिल्लीBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?