लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भड़के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सोच समझकर बोलने की दी नसीहत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2022 17:29 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जैसा हाल बिहार में भी होने वाला है और यहां भी लोगों को प्रदूषण झेलना पड़ेगा। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले पूरी जानकारी होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले पूरी जानकारी होनी चाहिएदरअसल केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जैसा हाल बिहार में भी होने वाला हैनीतीश कुमार ने कहा- 2018 से ही हम लोगों को वायु प्रदूषण को लेकर जागरूक कर रहे हैं

पटना: वायु प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। दरअसल, केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जैसा हाल बिहार में भी होने वाला है और यहां भी लोगों को प्रदूषण झेलना पड़ेगा। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले पूरी जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में मैंने हमेशा से लोगों को अलर्ट रखा है। उन्हें हमेशा से समझाया है कि पराली जलाने का काम मत करिये। अब केजरीवाल को ये समझना चाहिए कि बगल में अगर पॉलुशन बढ़ेगा तो उसका असर पड़ोसी राज्यों में भी होगा ही। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 से ही हम लोगों को वायु प्रदूषण को लेकर जागरूक कर रहे हैं। 

इस बार भी पराली जलाने को लेकर मना किया गया था। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया था। उल्लेखनीय है कि वायु प्रदूषण को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने एक साझा प्रेस वार्त्ता की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण केवल दिल्ली और पंजाब की समस्या नहीं है। यह पूरे भारत की समस्या है। 

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार के पं. चंपारण, बेतिया, मोतिहारी और अन्य जिले का नाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के इन जिलों में तो दिल्ली या फिर पंजाब में पराली जलाने से धुंआ नहीं जाता है। यह समस्या विकट है। पूरे उत्तर भारत में हवा की स्थिति खराब है। ऐसे में ये वक्त एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है। केंद्र को आगे आकर कदम उठाने होंगे जिससे उत्तर भारत को इससे बचाया जाए।

टॅग्स :नीतीश कुमारअरविंद केजरीवालबिहारवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण