लाइव न्यूज़ :

पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट, चिराग पासवान ने कहा-भ्रष्टाचार को सीएम नीतीश का मौन समर्थन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2022 17:39 IST

नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देनेवाले सुधाकर सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की कमियों को उजागर करने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला किया।उद्घाटन करने से विकास नहीं होता है। बांध चूहे कुतर जाते हैं, हवा में पुल उड़ जाते हैं, चूहे करोड़ों का शराब पी जाते हैं।

पटनाः सीबीआई के द्वारा जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोजपा(रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि अगर कोई सही तो डरने की जरूरत नहीं है।

मुझे पूरा यकीन है कि लालू यादव का परिवार इस मामले में मजबूती से अपना पक्ष रखेगा। अगर वह सही होंगे तो निश्चित रूप से इससे बाहर निकलेंगे। उन्होंने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देनेवाले सुधाकर सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सिंह ने बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की कमियों को उजागर करने की कोशिश की थी।

लेकिन बिहार में जीरो टॉलरेंस की बात कहनेवाले बिहार के मुख्यमंत्री को उनकी बात पसंद नहीं आई। सच्चाई यह है कि खुद नीतीश कुमार के नाक के नीचे होता है। उनका एक मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठाता है, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर खामोश हो जाते हैं, जो बताता है कि भ्रष्टाचार को मुख्यमंत्री का मौन समर्थन है।

सिताब दियारा में आनन फानन किये जा रहे उद्घाटन को लेकर भी चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उद्घाटन करने से विकास नहीं होता है। नीतीश कुमार अपनी उपलब्धि बताते हैं। लेकिन उनकी योजनओं का क्या हाल है? यह बताने की जरूरत नहीं है। यहां बांध चूहे कुतर जाते हैं, हवा में पुल उड़ जाते हैं, चूहे करोड़ों का शराब पी जाते हैं।

हर साल तटबंध बनाने के नाम पर हजारों करोड़ रुपए बर्बाद किए जा रहे हैं। जरुरत है कि नीतीश कुमार जल्दबाजी में इन कार्यों का उद्धाटन करने की जगह अपने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते कि आखिर यह सब खत्म क्यों नहीं हो रहा है?

चिराग ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने विभाग में कई खामियां बताई थी। अब वह खुद बड़े पद पर हैं। उनके पास मौका है कि वह उन खामियों को दूर करें। बिहार की जनता भी उनसे यही उम्मीद लगाए हुए है।

टॅग्स :चिराग पासवाननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतबिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?