लाइव न्यूज़ :

Bihar caste survey: जातीय गणना आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बिहार, कुल 215 जातियां, यहां देखें सभी आंकड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2023 15:52 IST

Bihar caste survey released:बिहार जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है। विवेक कुमार सिंह ने आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है।

Open in App
ठळक मुद्देजाति आधारित आधारित गणना 2022 की पुस्तिका का विमोचन किया।2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 160 परिवार हैं। बिहार की आबादी में करीब 82 फीसदी हिंदू और 17.7 फीसदी मुसलमान हैं।

Bihar caste survey released: बिहार सरकार ने जातीय गणना का आंकड़ा का जारी कर दिया है। बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने सोमवार को यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि कौन सी जाति की कितनी आबादी है।

उन्होंने जाति आधारित आधारित गणना 2022 की पुस्तिका का विमोचन किया। इसके साथ ही बिहार जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है। विवेक कुमार सिंह ने आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है।

इसमें 2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 160 परिवार हैं। अनुसूचित जाति 19.65 फीसदी, अनुसूचित जनजाति 1.68 फीसदी और सामान्य वर्ग 15.52 फीसदी है। उन्होंने कहा कि बिहार की आबादी में करीब 82 फीसदी हिंदू और 17.7 फीसदी मुसलमान हैं। बिहार में 2011 से 2022 के बीच हिंदुओं की आबादी घटी है। 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदू आबादी 82.7 फीसदी और मुस्लिम आबादी 16.9 फीसदी थी।

राज्य में अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 27 फीसदी है। सबसे ज्यादा 14.26 फीसदी यादव हैं। ब्राह्मण 3.65 फीसदी, राजपूत (ठाकुर) 3.45 फीसदी हैं। सबसे कम 0.60 फीसदी कायस्थ हैं। नौकरी में मौजूदा आरक्षण 18 फीसदी दिया जा रहा है। 27 फीसदी ओबीसी हैं। उनके लिए 12 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है।

मौजूदा समय में बिहार में ईबीसी और ओबीसी को मिलाकर 30 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। जबकि जाति आधारित गणना के मुताबिक इनकी संख्या बढ़कर 63 फीसदी हो गई है। जनगणना में हिंदू समुदाय की आबादी 81.9 फीसदी, मुस्लिम की आबादी 17.7 फीसदी, ईसाई 0.05 फीसदी, सिख- 0.01 फीसदी, बौद्ध 0.08 फीसदी, जैन 0.0096 फीसदी और अन्य धर्म के लोगों की आबादी 0.12 फीसदी हैं। 13 करोड़ से ज्यादा की आबादी में 10.07 करोड़ हिंदू और मुस्लिम की आबादी 2.31 करोड़ है।

गणना के मुताबिक बिहार में सवर्णों की तादाद 15.52 फीसदी है। जिसमें भूमिहार की आबादी 2.86 फीसदी, ब्रह्मणों की आबादी 3.66 फीसदी, कुर्मी की जनसंख्या 2.87 फीसदी, मुसहर की आबादी 3 फीसदी, यादवों को आबादी 14 फीसदी, राजपूत को आबादी 3.45 फीसदी, कायस्थ 0.60 फीसदी है।

गणना के मुताबिक, बिहार में कुल 215 जातियां हैं। जिसमें कायस्थ- 0.60 फीसदी, कुर्मी- 2.87 फीसदी, कुशवाहा- 4.21 फीसदी, चंद्रवंशी- 1.64 फीसदी, धानुक- 2.13 फीसदी, धोबी- 0.83 फीसदी, नाई- 1.59 फीसदी, नोनिया- 1.91, कुम्हार- 1.40, पासी- 0.98, बढ़ई- 1.45, ब्राह्मण- 3.65, भूमिहार- 2.86, मल्लाह- 2.60, माली- 0.26, मुसहर- 3.08, राजपूत- 3.45, लोहार- 0.15, सोनार- 0.68, हलवाई- 0.60 फीसदी हैं। अघोरी- 0.069, अदरखी- 0.02, अबदल- 0.0087, अमात- 0.21, असुर- 0.059, अवध बनिया- 0.03, मुस्लिम दर्जी- 0.25 फीसदी हैं।

टॅग्स :जाति जनगणनापटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार