लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना को लेकर रास्ता साफ, सर्वदलीय बैठक में निर्णय, सीएम नीतीश ने दी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2022 18:58 IST

बिहारः सर्वदलीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा कि सभी पक्ष और विपक्षी पार्टियों से बातचीत कर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जातीय जनगणना होगी.

Open in App
ठळक मुद्देसभी धर्मों की जातीय गणना होगी.जातियों के साथ ही उपजातियों की भी गणना की जाएगी.कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, माले विधायक महबूब आलम बैठक में मौजूद रहे.

पटनाः बिहार में जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में इसका रास्‍ता साफ हो गया है. बैठक में यह फैसला लिया गया कि राज्य में जातीय जनगणना कराया जाएगा. बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत जल्द कैबिनेट की बैठक में इस बारे में प्रस्ताव लाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि गणना के लिए समय सीमा भी तय होगी. सभी ने सर्वसमिति से फैसला किया कि हम लोगों की राय को ड्राफ्ट का रूप देकर कैबिनेट में लाया जाएगा. वहीं, सर्वदलीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा कि सभी पक्ष और विपक्षी पार्टियों से बातचीत कर सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि बिहार में जातीय जनगणना होगी.

इसके लिए बड़े पैमाने पर काम करना होगा. जातीय जनगणना में जिन लोगों को लगाया जाएगा, पहले उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी. जो भी चीजे होंगी सभी पब्लिक डोमेन में रहेगा. जिसे सभी लोग जान सकेंगे कि क्या होने जा रहा है. इसके लिए पैसे की जरूरत होगी जिसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा.

विधानसभा में 9 दल हैं, सभी से इस संबंध में बातचीत हुई. जातीय जनगणना हो इसे लेकर सभी की सहमति भी बनी. मुख्यमंत्री ने बताया कि हर लोगों के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी. नीतीश ने कहा कि सभी ने राय दी है कि जातीय जनगणना कराई जाए. किसी ने भी इसे लेकर विरोध नहीं किया है. सभी धर्मों की जातीय गणना होगी.

जातियों के साथ ही उपजातियों की भी गणना की जाएगी. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा की ओर से उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, राजद की ओर से प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और सांसद मनोज झा शामिल हुए. जबकि एआईएमआईएम की तरफ से अख्तरुल ईमान, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, माले विधायक महबूब आलम बैठक में मौजूद रहे.

टॅग्स :बिहारOBCपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीसीपीआईएमजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो