लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश कुमार नहीं, सम्राट चौधरी को मिला गृह मंत्रालय, देखिए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2025 17:50 IST

Bihar Cabinet Minister 2025:बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने दसवीं बार पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। नीतीश के 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Cabinet Minister 2025: विजय सिन्हा के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे थे।Bihar Cabinet Minister 2025: रामकृपाल यादव को कृषि मंत्री और श्रेयसी सिंह को खेल मंत्री बनाया गया है।Bihar Cabinet Minister 2025: संजय टाइगर को श्रम संसाधन मंत्री दिया गया है।

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार इस बार होम मंत्रालय नहीं देखेंगे। इस बार सम्राट चौधरी को मिला गृह मंत्रालय है। बिहार में 18 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ है। 20 साल में पहली बार नीतीश कुमार होम और आंतरिक मंत्रालय नहीं देखेंगे। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे थे।

बिहार में एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के विभागों बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच करीब आधे घंटे की बैठक के बाद बिहार मंत्रिमंडल के पूरे विभागों के बंटवारे की सूची राज्यपाल को सौंपी गई। इस बार नीतीश कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है।

बता दें कि पिछले कई वर्षों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अपने पास न रखकर भाजपा को दे दिया है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है। एक बार फिर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

मंत्रिमंडल की सूची इस प्रकार है-

1.सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री

2. विजय कुमार सिन्हाः उपमुख्यमंत्री, भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व

3.विजय कुमार चौधरी-जल संसाधन, भवन मंत्री

4. दिलीप जायसवाल-उद्योग मंत्री

5.श्रवण कुमार-ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री

6.अशोक चौधरी-ग्रामीण कार्य मंत्री

7.विजेंद्र यादव-ऊर्जा मंत्री

8. मंगल पांडेय- स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

9. लेशी सिंह-खाद्य उपभोक्ता मंत्री

10.नितिन नवीन- पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास

11.मदन सहनी- समाज कल्याण मंत्री

12. संतोष सुमन- लघु जल संसाधन मंत्री

13.सुनील कुमार-शिक्षा मंत्री

14.रामकृपाल यादव-कृषि मंत्री

15. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

16.संजय टाइगर-श्रम संसाधन विभाग

17.अरुण शंकर प्रसाद-पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री

18.रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग

19. सुरेन्द्र मेहता- पशु एवं मतस्य विभाग

20. नारायण प्रसाद- आपदा प्रबंधन विभाग

21.लखेन्द्र पासवान-अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री

21.श्रेयसी सिंह-सूचना प्रौद्योगिकी, खेल मंत्री

23.संजय सिंह-लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

24.दीपक प्रकाश- पंचायती राज मंत्री

25. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन

26. संजय पासवान-गन्ना उद्योग विभाग।

मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी। बिहार की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच  मंत्रालयों के बंटवारे में वरिष्ठ मंत्रियों के अनुभव और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। कई मंत्रालय पुराने चेहरों के पास ही रखा गया है।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भूमि, राजस्व, खनन, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य मंत्री, दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्री, नितिन नवीन को पथ निर्माण के साथ नगर और आवास विकास, रामकृपाल यादव को कृषि मंत्री और श्रेयसी सिंह को खेल मंत्री बनाया गया है। संजय टाइगर को श्रम संसाधन मंत्रालय दिया गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो