लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार, नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए 7 नए मंत्री; देखें लिस्ट

By अंजली चौहान | Updated: February 26, 2025 16:57 IST

Bihar Cabinet Expansion: बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने बुधवार को नीतीश कुमार कैबिनेट से इस्तीफा देने की घोषणा की. उनके पास भू-राजस्व विभाग था।

Open in App

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। राज्यपाल द्वारा बिहार के मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। जिसमें सबसे पहले संजय सराओगी ने सबसे पहले शपथ ली जो कि दरभंगा से विधायक है। इसी कड़ी में सुनील कुमार (बिहारशरीफ), जिबेश कुमार (जाले), राहु कुमार सिंह (साहेबगंज), मोती लाल प्रसाद (रीगा), विजय कुमार मंडल (सिकटी) और कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर) शामिल हैं।

नए मंत्रियों के नाम इस प्रकार है जो नीतीश सरकार में शामिल हुए हैं

- राजू सिंह- कृष्ण कुमार मंटू- विजय मंडल- जीवेश मिश्रा- संजय सरावगी- मोतीलाल प्रसाद- डॉ सुनील

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपनी पार्टी की ‘एक नेता, एक पद’ की नीति का पालन करते हुए बुधवार की सुबह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, जायसवाल का इस्तीफा शाम को होने जा रहे मंत्रिपरिषद के विस्तार से पहले आया है।

जायसवाल बिहार सरकार में महत्वपूर्ण राजस्व और भूमि सुधार मंत्री थे। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के साथ भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद उन्हें पिछले साल जनवरी में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। जुलाई में वह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह राज्य के भाजपा अध्यक्ष बने थे।

उन्होंने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे प्रमुख जिम्मेदारियां देने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। मुझे गर्व है कि मैंने एक मंत्री के रूप में 11 करोड़ से अधिक पृष्ठों के दस्तावेजों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण जैसा कार्य किया। मैं अब पूरे दिल से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करूंगा।’’

इस बीच बिहार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, जायसवाल 26 फरवरी को पूर्वाह्न से बिहार राज्य के मंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के सदस्य नहीं रहे। जायसवाल ने मंगलवार रात को पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की राज्य कोर समिति की बैठक के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की। पार्टी के नेताओं ने चर्चा का विवरण नहीं दिया।

उन्होंने केवल यह कहा कि बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर केंद्रित थी। जायसवाल ने इससे पहले पत्रकारों से कहा था, ‘‘मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। हमारी पार्टी के सिद्धांत एक नेता, एक पद’ के अनुसार, मैंने राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करता रहूंगा।’’ सूचना और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजभवन में शाम चार बजे नए मंत्री शपथ लेंगे और राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

राज्य मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जा सकता है, इस बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।’’ विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है। जायसवाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की राज्य कोर समिति की बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन माना कि चर्चा इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के इर्द-गिर्द केंद्रित थी।

उनसे यह पूछा गया कि उनके इस्तीफे का राज्य की महत्वाकांक्षी, भूमि रिकॉर्ड पर नए सिरे से सर्वेक्षण की योजना पर क्या असर पड़ेगा? इस पर उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने यह विभाग अपने पास ही रखा है। जल्द ही कोई उपयुक्त प्रतिस्थापन अवश्य होगा।"

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBihar BJPCabinet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति