लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री नीतीश और पूर्व मुख्यमंत्री मांझी से मिले उपमुख्यमंत्री, चौधरी ने बीजेपी मंत्रियों की सूची दी, जानें लिस्ट में कौन-कौन

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2024 17:36 IST

Bihar Cabinet Expansion: एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी सरकार गठन के बाद से ही एक और मंत्री पद की मांग पर अड़े हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अपने साथी दलों को मनाने के कवायद में जुट गई है। सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत में आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार होते- होते रह गया। माना जा रहा है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंत्रियों की सूची नहीं दी थी, जिसके कारण आज मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया। इस बीच आज सुबह- सुबह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री को मंत्रियों की सूची दे दिया है। वहीं इसके बाद एक बार फिर भाजपा अपने साथी दलों को मनाने के कवायद में जुट गई है। इसी बीच सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी सरकार गठन के बाद से ही एक और मंत्री पद की मांग पर अड़े हुए हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि अब जब कैबिनेट का विस्तार हो रहा है तो क्या मांझी को दो रोटी वाली मांग पूरी होगी। दरअसल, नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकारी बनी। सरकार गठन के बाद विभागों का बंटवारा हुआ और मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली।

महज चार विधायकों के दम पर बिहार की सत्ता में सहयोगी बनी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को मंत्री बनाया गया। बेटे के मंत्री बनने के बाद जीतन राम मांझी ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और विश्वासमत से पहले एक और मंत्री पद की मांग कर दी।

जीतन राम मांझी यह तो जरूर कह रहे थे कि वे नीतीश कुमार का साथ मरते दम तक नहीं छोड़ेंगे, लेकिन दूसरी तरफ घूम-घूम कर यह भी कह रहे थे कि नीतीश कैबिनेट में उन्हें एक और मंत्री पद मिलना चाहिए। मांझी ने कहा था कि पेट भरने के लिए कम से कम तीन रोटी की जरूरत होती है, लेकिन अगर दो रोटी भी मिल जाए तो काम चल जाएगा।

मांझी का स्पष्ट तौर पर यह इशारा था कि दो मंत्री पद से कम में वे समझौता नहीं करेंगे। उस वक्त संभावना जताई जा रही थी कि मांझी पलटी मारेंगे, लेकिन बाद में भाजपा के तरफ से एक और मंत्री पद का आश्वासन देने के बाद मांझी मान गए। अब जबकि नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है तो उम्मीद जताई जा रही है कि मांझी की दो रोटी वाली मांग पूरी हो जाएगी।

उधर, जीतन राम मांझी से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी जीतन राम मांझी से औपचारिक मुलाकात थी। लोकसभा चुनाव में लोकसभा में 40 सीटें जीतेंगे, इसकी रूपरेखा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी का हमेशा से सहयोग रहा है।

वहीं कैबिनेट विस्तार के सवाल को टालते हुए सम्राट ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। बता दें कि बीते दिन केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी से मुलाकात की थी। जिसके बाद दोनों ने गठबंधन में सब कुछ ठीक होने की बात भी कही थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार