लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को तोड़ने वाले विधायक शाहनवाज आलम को मंत्री पद

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2022 17:42 IST

Bihar Cabinet: अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा के विधायक शाहनवाज आलम 2020 में दूसरी बार एआईएमआईएम पार्टी की टिकट से विधायक बने थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाई पूर्व सांसद सरफराज आलम को हराकर सनसनी मचा दी थी।पिछले महीने चार विधायक को राजद में शामिल कराने में शाहनवाज की बड़ी भूमिका रही। राजद नेता तेजस्वी यादव के प्रिय और करीबी हो गये।

पटनाः असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को तोड़कर राजद का हाथ मजबूत करने वाले पूर्व मंत्री स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन के बेटे विधायक शाहनवाज आलम को राजद ने मेहताना स्वरूप मंत्री बना दिया है। अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा के विधायक शाहनवाज आलम 2020 में दूसरी बार एआईएमआईएम पार्टी की टिकट से विधायक बने थे।

उन्‍होंने अपने भाई पूर्व सांसद सरफराज आलम को हराकर सनसनी मचा दी थी। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने चार विधायक को राजद में शामिल कराने में शाहनवाज की बड़ी भूमिका रही। इस कारण ये राजद नेता तेजस्वी यादव के प्रिय और करीबी हो गये। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से महागठबंधन की सरकार में इन्‍हें मंत्री बनाने का आग्रह किया।

शाहनवाज आलम को बिहार का आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया है। बता दें कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद शाहनवाज के बड़े भाई सरफराज आलम ने जोकीहाट विधानसभा से त्‍यागपत्र देकर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की।

इसके बाद पहली बार घर में जद्दोजहद के बाद शाहनवाज वर्ष 2018 में जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव जीते। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राजद से टिकट नहीं मिलने से एआईएमआईएम से चुनाव लड़कर बड़े भाई राजद प्रत्याशी सरफराज आलम को हरा दिया। लेकिन उन्होंने दल तोड़कर राजद का दामन थाम लिया। अब वह मंत्री पद से नवाजे गये हैं।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर