लाइव न्यूज़ :

बक्सर में शादी के बाद पांव पुजाई में रूठ गया दूल्हा, गांव के लोगों ने जमकर कूटा, चाचा और भाई जख्मी, हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2020 21:14 IST

बिहार के बक्सर जिले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करहंसी गांव में पांव पूजन में दूल्हे का रूठना महंगा पड़ गया. दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई. कई लोग घायल हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में दूल्हा समेत उसके चाचा तथा भाई जख्मी हो गए.

पटनाः बिहार के बक्सर जिले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करहंसी गांव में पांव पूजन में दूल्हे का रूठना महंगा पड़ गया. गांव में आई बारात के दौरान वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई.

इस घटना में दूल्हा समेत उसके चाचा तथा भाई जख्मी हो गए, वहीं चाचा की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में अभी तक थाना को कोई आवेदन नहीं दिया गया है. 

दरअसल, सिकरौल थाना क्षेत्र के जिगना गांव के रहने वाले सुरेन्द्र मिश्रा के पुत्र अनिल मिश्रा की बरात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहसी गांव के रहने उपेंद्र मिश्रा के घर आई हुई थी. शादी संपन्न होने के बाद मंडप में खाना खिलाते समय दूल्हे का पांव पूजने की परंपरा है.

इस परंपरा के दौरान जब दूल्हा रूठ गया, तब उसके ससुर उपेंद्र मिश्रा उसे मनाने के लिए एक हजार रुपये देने लगे, जिसे लेने से दूल्हे ने इनकार कर दिया. दूल्हे की मान मनौवल से शुरू हुई बात विवाद में तब्दील हो गई. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी.

जिसके बाद कन्या पक्ष वालों ने वर पक्ष की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट की इस घटना में वर पक्ष की ओर से दूल्हा सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए. इस मारपीट में दुल्हे के चाचा और भाई जख्मी हो गए और चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है. अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं. 

वहीं, इस बाबत जानकारी देते हुए दूल्हा अनिल मिश्रा ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके गले में लगा हुआ सोने का चेन तथा दूल्हे की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में भी तोड़-फोड़ किया गया है. इस संबंध में थाना से पुष्टि करने पर एसआई संजय शर्मा ने बताया करहंसी गांव में शादी के दौरान बारातियों के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिनकी चिकित्सा सदर अस्पताल में जारी है. हालांकि, इस मामले में थाना में कोई आवेदन अभी तक नहीं मिला है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे