लाइव न्यूज़ :

बिहार के इस जिले में एड्स पीड़ित की संख्या में लगातार बढ़ोतरी, चमकी बुखार के साथ ये भी खतरे का संकेत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2019 21:00 IST

संक्रमण की चपेट में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और गर्भ में पल रहे शिशु भी आ जा रहे हैं. लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है.

Open in App
ठळक मुद्देमाना जा रहा है कि प्रदेश में चमकी बुखार जैसे मामलों के बीच एड्स के मरीजों की बढ़ रही संख्या ने खतरे की घंटी बजा दी है. जिले में ऐसे कई परिवार हैं जहां पिता से होकर यह बीमारी जन्म लेने वाले बच्चों तक जा पहुंची है.

बिहार के बक्सर जिले में इन दिनों अचानक से एचआईवी पॉजिटिव अर्थात एड्स से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. सदर अस्पताल में कार्यरत एड्स जांच केंद्र के परामर्शी शिव कृपाल दास ने बताया कि केवल जून महीने में एचआईवी संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं. यहां यह भी बता दें बक्सर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का संसदीय क्षेत्र भी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमण की चपेट में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और गर्भ में पल रहे शिशु भी आ जा रहे हैं. लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है. माना जा रहा है कि प्रदेश में चमकी बुखार जैसे मामलों के बीच एड्स के मरीजों की बढ़ रही संख्या ने खतरे की घंटी बजा दी है. 

एड्स नियंत्रण सोसायटी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह कहते हैं कि कमाने-खाने की जुगाड़ में बाहर कमाने जाने वाले लोग वहां से एड्स जैसी बीमारी लेकर आ रहे हैं. वे न केवल खुद इससे पीड़ित होकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं बल्कि मुफ्त में परिवार को भी इस बीमारी की सौगात दे रहे हैं. 

जिले में ऐसे कई परिवार हैं जहां पिता से होकर यह बीमारी जन्म लेने वाले बच्चों तक जा पहुंची है. इतना ही नहीं कई मामलों में परिवार असमय काल के गाल में समा गया है. बताया जाता है कि यहां एड्स के सैकडों मरीज मिले. जिसमें बीमारी से पीड़ित होने के बाद इनमें से कइयों की मौत हो गई और कई जीवन और मौत से जूझ रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि अप्रैल में 18, मई में 15 और जून में अब तक 18 मरीज मिले हैं. बक्सर में लगातार बढ़ रही एड्स मरीजों की संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि इससे बचने के लिए जागरुकता और सतर्कता ही एक मात्र विकल्प है.

टॅग्स :बिहारएड्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं