लाइव न्यूज़ :

बिहार बजट 2022: आरसीपी टैक्स को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या है आरसीपी कर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2022 17:48 IST

तेजस्वी यादव के अनुसार, आरसीपी टैक्स का मतलब है– रिजर्व कमीशन प्रिवलेज टैक्स। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में आरसीपी टैक्स लिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव के अनुसार, आरसीपी टैक्स का मतलब है– रिजर्व कमीशन प्रिवलेज टैक्सबिहार सरकार के बजट को लेकर नीतीश सरकार पर तेजस्वी का हमला

पटना: बिहार विधानसभा में आज बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साल दर साल वही घिसा पिटा बजट पेश किया जाता है। इस दौरान उन्होंने मार्च लूट की बात कहते हुए बिहार की तुलना अन्य राज्यों से कर दी। तेजस्वी ने कहा कि सरकार खुद अपनी पीठ थपथपाती है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में आरसीपी टैक्स लिया जाता है।

तेजस्वी ने सदन में कहा कि यूं तो भारत की कर प्रणाली में इस प्रकार के किसी टैक्स का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन यह विशेष किस्म का टैक्स का सिर्फ बिहार में लिया जाता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे आरसीपी सिंह की बात नहीं कह रहे हैं बल्कि आरसीपी का मतलब है– रिजर्व कमीशन प्रिवलेज टैक्स। सत्ता पक्ष की ओर से तेजस्वी की टिप्पणी पर मामूली नोकझोंक के बाद तेजस्वी फिर से बोलते रहे।

इस दौरान उन्होंने एक शायरी कहा कि ‘यहां तक आते आते सूख जाती हैं कई नदियां, मुझे मालूम है पानी कहां रुका है।’ उन्होंने नीति आयोग और सीएजी की रिपोर्ट दिखा दी। उन्होंने कहा कि बजट हर साल बढ़ रहा है, लेकिन हालात नहीं सुधर रहे हैं। बजट की बात कर रहे सीएजी की रिपोर्ट में अध्याय 5 में पेज 32 पर 19-20 साल का हिसाब दिया गया है, जिसमें लिखा है कि 80 हजार करोड़ खर्च नहीं कर पाए।

कृषि में 41 फीसदी खर्च नहीं, स्वास्थ्य में 31 प्रतिशत खर्च नहीं, अल्पसंख्यक कल्याण में 51 प्रतिशत खर्च नहीं किया गया है। ये बजट जो पेश करते हैं वो खर्च क्यों नहीं कर पाते। बेरोजगारी है इतनी तो खर्च क्यों नहीं कर रहे रोजगार देने में। इस दौरान उन्होंने राबड़ी देवी के शासनकाल की तुलना करते हुए कहा कि उनके शासन काल में विकास दर 32 था अब 34 है।

अब डबल इंजन की सरकार है तब ये हाल है। शिक्षा में केरल सबसे अच्छा बिहार सबसे पीछे, बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, नीति आयोग की रिपोर्ट में सामने आया है कि 52 फीसदी आबादी गरीब है। बिहार के 38 जिलों में आधे से ज्यादा आबादी गरीब है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय और जल-जीवन-हरियाली की पेचीदा प्रणाली का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय और जल-जीवन-हरियाली के नाम पर एक साथ कई कई विभागों को जोड़ दिया है।

इसका नतीजा है कि किसी भी सवाल का सही जवाब लोगों को नहीं मिल पाता। वे अपनी परेशानी को लेकर एक विभाग से दूसरे विभाग में घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल से डबल इंजन की सरकार है। वहीं मुख्यमंत्री और वही केंद्र में, लेकिन क्या स्थिति है बिहार की? यही लोग विषेश राज्य का दर्जा मांगते हैं, तो कैसा विकास है? क्यों पीठ थपथपा रहे हैं? तेजस्वी ने शायरी बोलते हुए कहा कि तुम्हरी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकडे झूठे हैं। ये दावा किताबी है।

वहीं मंत्री विजेंद्र यादव ने उठकर आपत्ति जताई, और कहा सीएजी सही रिपोर्ट नहीं देती। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोग सीएजी पर ही सवाल उठा देते हैं। दरअसल, सच सुनने का ताकत नहीं है आपलोगों में।

टॅग्स :बिहार बजटतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष