लाइव न्यूज़ :

Bihar Bridge Collapse: घुमिए हमरे बिहार में पुल बहल मिलेगा नदियां के धार में..., डबल इंजन सरकार पर राजद का पोस्टर वार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2024 15:13 IST

Bihar Bridge Collapse: राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर राजद नेत्री एकता यादव ने बिहार सरकार को घेरा है।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर में दोनों के बीच हुई बातचीत को भी दिखाया गया है। पोस्टर में स्कूटी सवार युवक पास खड़े युवक से पूछ रहा है कि इस नदी पे तो पुलिया था?पुल दिखाई नहीं देता है, वहीं एक व्यक्ति वहीं खड़ा है। 

Bihar Bridge Collapse: बिहार में आए दिन पुलों के गिरने को लेकर विपक्ष के द्वारा बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। इसी कड़ी में अब पोस्टर के जरिए राजद के द्वारा निशाना साधा गया है। राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर राजद नेत्री एकता यादव ने बिहार सरकार को घेरा है। इस पोस्टर में लालू परिवार सहित राजद के कई दिग्गज नेताओं की तस्वीर है। साथ ही तेजस्वी यादव की भी बड़ी सी तस्वीर लगी है। इस पोस्टर में एक कार्टून नुमा दृश्य भी दर्शाया गया है। जिसमें एक व्यक्ति स्कूटर से नदी के किनारे पहुंचता है, जहां उसे पुल दिखाई नहीं देता है, वहीं एक व्यक्ति वहीं खड़ा है। पोस्टर में दोनों के बीच हुई बातचीत को भी दिखाया गया है। पोस्टर में स्कूटी सवार युवक पास खड़े युवक से पूछ रहा है कि इस नदी पे तो पुलिया था?

वहीं युवक जवाब देता है कि, वह तो बह गया...पर थोड़ा इंतजार कर लो, हो सकता है कोई दूसरा बह कर आ जाए!! बता दें कि कुछ दिन पहले लालू यादव ने भी ऐसा ही एक पोस्टर जारी कर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि दो हफ़्तों में एक दर्जन पुल गिरने के बाद बिहारवासी।

लिखा था डबल इंजन के सरकार में घुमिए हमरे बिहार में पुल बहल मिलेगा नदियां के धार में...। उल्लेखनीय है कि बिहार की राजनीति में पोस्टर वार का अलग ही महत्व है। यहां राजनेता राजनीतिक हमलों के लिए अक्सर पोस्टर वार का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि बिहार में अब तक करीब दो दर्जन पुलों ने जल समाधि ले ली है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारपटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर