लाइव न्यूज़ :

बिहार पुल हादसा: सरकार ने निर्माण कंपनी को दिया नोटिस, इंजीनियर को किया निलंबित

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2023 15:17 IST

बिहार सरकार ने पुल ढहने के लिए हरियाणा की उस कंपनी को नोटिस जारी किया है, जिसे निर्माण का ठेका दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार ने पुल ढहने के लिए हरियाणा की उस कंपनी को नोटिस जारी किया हैनीतीश सरकार ने पुल निर्माण से संबंधित कार्यपालक अभियंता को भी किया निलंबितगिरने वाले निर्माणाधीन पुल को बनाने में 1,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई थी

पटना:बिहार सरकार ने बीते रविवार को पुल ढहने की घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित निर्माण कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मंगलावर को बताया कि संबंधित कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, ''बिहार सरकार ने पुल निर्माण के लिए हरियाणा की जिस कंपनी को ठेका दिया गया था, उसे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।''

उन्होंने कहा कि नोटिस में कंपनी को यह बताने के लिए कहा गया है कि सरकार द्वारा उसे काली सूची में क्यों नहीं डाला जाना चाहिए और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, "कार्य की गुणवत्ता पर नज़र रखने में विफल रहने के लिए विभाग ने संबंधित कार्यकारी अभियंता को भी निलंबित कर दिया है।"

मालूम हो कि गंगा नदी पर बना यह पुल भागलपुर और खगड़िया जिलों को जोड़ने वाला था। इस निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा रविवार को भरभरा कर गिर गया। जिसे बनाने में 1,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई थी और इसे 2019 तक पूरा किया जाना था। इस पुल की आधारशिला फरवरी 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रखी गई थी।

घटना के संबंध में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहले संकेत दिया था कि पुल के कुछ हिस्सों को योजनाबद्ध तरीके से पहले ही ध्वस्त कर दिया गया था और अब जब पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया तो उनकी आशंका सही साबित हुई है।

वहीं विपक्षी भाजपा के नेता, जो लगभग साल भर पहले नीतीश कुमार के साथ राज्य की सत्ता में थे। उन्होंने सीधे नीतीश सरकार पर "भ्रष्टाचार" पर दोष मढ़ दिया है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम