लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Results 2018: 20 मई को मैट्रिक व 25 मई को इंटर के परिणाम हो सकते हैं जारी, जल्द होंगे तारीख तय

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 16, 2018 19:42 IST

Bihar Board Results 2018: बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड के मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के सूत्रों की मानें तो बोर्ड के 20 मई को मैट्रिक के नतीजे और इंटर के 25 मई को जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

पटना, 16 मई: बिहार बोर्ड के नतीजे जारी होने को लेकर दिन-ब-दिन अटकलें बढ़ती जा रही हैं। इन्हीं अटलकलों के बीच छात्रों को बता दें कि बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड के मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट (BSEB 10th Result 2018 / BSEB 12th Result 2018) जारी कर सकता है। बोर्ड के सूत्रों की मानें तो बोर्ड के 20 मई को मैट्रिक के नतीजे और इंटर के 25 मई को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि यह तारीख अभी स्पष्ट रूप से तय नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि बोर्ड दो दिन के अंदर बोर्ड की दोनों ही कक्षाओं के नतीजे जारी होने की तारीख तय कर सकती है। छात्र हाल फिलहाल की आ रहीं अफवाहों पर कतईं ध्यान न दें। छात्र रिजल्ट (Bihar Board Class 10th / 12th Result 2018) को लेकर कोई भी अपडेट देखना चाहते हैं तो वो ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। 

क्यों हो रही है रिजल्ट में देरी (Bihar Board Result 2018 / BSEB Result 2018)

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के एग्जाम जल्दी आयोजित कराई गयी थी। गौरतलब है कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। इससे सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर रिजल्ट में देरी क्यों हो रही है। दरअसल, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक मैट्रिक कक्षा के छात्रों की ओएमआर शीट यानी आंसर सीट मिक्स हो गई, जिसकी वजह से रिजल्ट (Bihar Board Result 2018) तैयार होने में अभी और भी वक्त लगेगा। इसके लिए बिहार बोर्ड के अधिकारी तेजी से काम पर लग गए हैं। ताकि रिजल्ट में देरी न हो सके। 

यह भी पढ़ें - Bihar Board Results 2018: बिहार बोर्ड छात्रों के लिए ये बड़ी खबर, 25 मई के बाद जारी होंगे मैट्रिक व इंटर के नतीजे, ऐसे करें चेक

इससे पहले खबर थी कि मैट्रिक का रिजल्ट 10 मई, 14 मई उसके बाद 15 मई को जारी हो सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी भी रिजल्ट में देरी है। 

यह भी पढ़ें- Bihar Board Results 2018: अफवाहों पर छात्र न दें ध्यान, कल नहीं आएंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर के नतीजे, जानें क्या है सही डेट

बिहार बोर्ड के रिजल्ट ऐसे देखें 

छात्र रिजल्ट (Bihar Class 10th / 12th Result 2018) देखने के लिए इन वेबसाइट जैसे- biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com लॉगिन करें। लॉगिन के बाद आपको रिजल्ट के लिंक दिखेगा, उस लिंक पर आप क्लिक करें। पूछी गई जानकारियां जैसे रोलनंबर, नाम आदि अंकित करें। सब्मिट पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट (Bihar matric / intermediate result 2018) आपके स्क्रीन के सामने होगा।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब