लाइव न्यूज़ :

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: 500 में से 487 अंक लाकर रामायणी रॉय टॉपर, बिहार बोर्ड ने 34 दिन में रिजल्ट घोषित किया, 12 लाख परीक्षार्थी पास

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2022 16:11 IST

Bihar Board BSEB 10th Result 2022:  शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 16 लाख 11 हजार 999 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

Open in App
ठळक मुद्देफर्स्ट डिवीजन 4 लाख छात्र पास हुए है. 5 लाख सेकेंड डिवीजन और तीन लाख थर्ड डिवीजन पास हुए हैं.बिहार बोर्ड ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 34 दिनों बाद मैट्रिक(10वीं) का परीक्षा परिणाम को जारी कर दिया है. मैट्रिक की परीक्षा में कुल 12 लाख परीक्षार्थी पास हुए हैं, जो 77.88 प्रतिशत है. biharboardonline.bihar.gov.in पर प्रकाशित किया गया है.

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बताया कि औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली रामायणी रॉय (500 में से 487 अंक) 97.18 प्रतिशत नंबर पाकर टॉपर बनी है. जबकि नवादा की सानिया एवं मधुबनी के विवे‍क सेकेंड टॉपर रहे हैं. थर्ड टॉपर प्रज्ञा कुमारी औरंगाबाद से हैं.

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 16 लाख 11 हजार 999 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. फर्स्ट डिवीजन 4 लाख छात्र पास हुए है. जबकि 5 लाख सेकेंड डिवीजन और तीन लाख थर्ड डिवीजन पास हुए हैं. दसवीं का परीक्षा परिणाम आज 31 मार्च को जारी करने के साथ ही बिहार बोर्ड ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

एक तरफ जहां दूसरे बोर्ड अभी फाइनल परीक्षा का भी आयोजन नहीं कर सके हैं, वहीं बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड दिनों में परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है. इसतरह उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन समाप्त होने के 11 दिन बाद ही जारी कर दिया है.

इसतरह से बिहार बोर्ड देश का पहला बोर्ड बन गया है, जिसने इंटर और मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट रिकॉर्ड समय पर जारी किया है. दूसरे बोर्ड की तुलना में बिहार बोर्ड अब काफी आगे निकल चुका है और इसका सीधा लाभ बोर्ड से पास किये छात्र को मिलने वाला है. मैट्रिक की परीक्षा इस साल 2022 में 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी.

वहीं, गणित की परीक्षा मोतिहारी के 25 सेंटरों पर फिर से 24 मार्च को आयोजित की गई. इस साल मैट्रिक में कुल 16,48,894 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 8,06,705 छात्राएं एवं 8,42,189 छात्र शामिल थे. इसके पहले बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी रिकॉर्ड समय में एक महीने के अंदर ही जारी कर दिया था.

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०२०बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव