लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना ओसामा बिन लादेन की

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2023 15:16 IST

एक कार्यक्रम के तहत अररिया पहुंचे सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर घूमने से वे पीएम नहीं बन जाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देसम्राट चौधरी ने कहा कि राजनीति में राहुल गांधी अभी 50 साल के बच्चे की तरह हैंउन्होंने कहा कि राहुल गांधी आजकल दाढ़ी बढ़ाकर ओसामा बिन लादेन बने हुए हैंनीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति खराब है

पटना: बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के एक विवादित बयान से प्रदेश की सियासत में उबाल है। सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से कर दी है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के तहत अररिया पहुंचे सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर घूमने से वे पीएम नहीं बन जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि राजनीति में राहुल गांधी अभी 50 साल के बच्चे की तरह हैं। सम्राट चौधरी यहीं नहीं रूके और उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आजकल दाढ़ी बढ़ाकर ओसामा बिन लादेन बने हुए हैं और नरेन्द्र मोदी की तरह देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। 

सम्राट चौधरी यहीं नहीं रूके और कहा कि जो शख्स 50 साल का हो और उन्हें राजनीतिक बुद्धि न हो तो बच्चे से अधिक क्या कह सकते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति खराब है। उनका हाल 'गजनी' मूवी के आमिर खान के किरदार जैसा हो गया है। पीएम के सपने ने उन्हें परेशान कर रखा है और उन्हें भूलने की बीमारी हो गई है। 

सम्राट चौधरी ने लव जिहाद का भी मुद्दा उठाया और कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनने पर लव जिहादियों की पहचान होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। हिन्दुस्तान में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों की भी खैर नहीं होगी।

वहीं, सम्राट चौधरी के बयान पर जदयू ने प्रतिक्रिया दी है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि ये भाजपा का अंदरुनी मामला है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि जदयू के बगैर भाजपा कभी सत्ता में नहीं आई है। जदयू प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भाजपा को अच्छे से पता है कि वे समाजवादियों के कारण ही सत्ता का स्वाद चख पाए हैं। भाजपा का विपक्ष में रहकर चौकीदारी में ही वक्त गुजरेगा। 

वहीं, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि इस देश में तो करोड़ों लोग दाढ़ी रखते हैं। कई संत-महात्मा रखते हैं। सब ओसामा बिन लादेन हो गए? राजद नेता ने कहा कि सम्राट चौधरी का कंपटीशन गिरिराज सिंह से चल रहा है, जो महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देश का सपूत बताते हैं। 

टॅग्स :Bihar BJPRahul Gandhiकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

भारतपंजाब: विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान सीएम और सभी MLAs का तत्काल अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी