लाइव न्यूज़ :

‘झूठ’ और ‘फरेब’ का सहारा, जायसवाल ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा- आंखों में धूल झोंकने का काम किया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2022 18:08 IST

एनडीए काल में कई महीनों पहले ही 1 लाख 15 हजार शिक्षकों और 1 लाख अन्य विभागीय नौकरियों की बात तय हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के युवाओं के भविष्य को झुलसाया है।जदयू के हजारों कर्मठ कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को भी जमींदोज कर दिया है।

पटनाः सरकारी नौकरियों के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने आज कहा है कि नीतीश जी अब अपने ‘स्वार्थ की सिद्धि’ के लिए ‘झूठ’ और ‘फरेब’ का सहारा भी लेने लगे हैं।

‘क्रेडिटजीवी’ बनने के फेर में राजस्व विभाग के पहले से नियुक्त 4235 कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति पत्र बांट कर इन्होंने जिस तरह से बिहार की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है, उससे इनकी बची ‘साख’ भी अब ‘राख’ हो गई है।

नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि नीतीश जी में यदि ‘अंतरात्मा’ का थोड़ा भी अंश बचा हो वह बताएं कि क्या तत्कालीन राजस्व भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय 2 अगस्त को ही इन कर्मियों को जिला आवंटित कर चुके थे? वह बताएं कि क्या इसके विवरण कर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं है?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी ने न केवल जनादेश से विश्वासघात किया है, बल्कि उन लाखों बेरोजगार युवाओं को भी छला है, जिन्हें हम एनडीए राज में ही नौकरियां देना तय कर चुके थे। एनडीए काल में कई महीनों पहले ही 1 लाख 15 हजार शिक्षकों और 1 लाख अन्य विभागीय नौकरियों की बात तय हो चुकी थी।

लेकिन पीएम बनने के फेर में इन्होंने अपनी पॉवर का नाजायज प्रयोग कर तकरीबन ढाई लाख नौकरियों को रोके रखा और अब उन्हीं नौकरियों का झांसा दे, इसे ठगबंधन सरकार की उपलब्धि बताने की ‘कुचेष्टा’ कर रहे हैं। नीतीश जी से गुजारिश है कि एनडीए काल में तय हुई नौकरियों पर सीना चौड़ा करने के बजाए, ठगबंधन सरकार की नौकरियों का ‘वास्तविक ब्यौरा’ जनता को बताने की हिम्मत दिखाएं।

डॉ जायसवाल ने कहा कि वास्तव में नीतीश जी अब नीतियों के ‘इश’ नहीं बल्कि कुनीतियों की ‘खान’ बन चुके हैं। अपनी महत्वकांक्षा की आग में इन्होंने न केवल बिहार के युवाओं के भविष्य को झुलसाया है बल्कि अब भतीजे को आगे बढ़ाने की बात कह कर इन्होने जदयू के हजारों कर्मठ कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को भी जमींदोज कर दिया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटनाजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो