लाइव न्यूज़ :

विधायक के सदन से निलंबन से नाराज भाजपा विधायकों ने जताया विरोध, दो दिनों तक सदन की कार्यवाही में भाग नही लेने का किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2023 20:13 IST

भाजपा विधायकों ने दो दिनों तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होने की बात कही। विधायक लखीन्द्र पासवान ने कहा कि सदन में बिहार की सेविका और सहायिका को सम्मान जनक वेतन देने का मांग किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायकों ने दो दिनों तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होने की बात कहीभाजपा विधायक लखीन्द्र पासवान ने कहा- हम पर माइक तोड़ने का आरोप लगाया गयाBJP विधायक ने कहा- मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है

पटना: बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के द्वारा भाजपा विधायक लखीन्द्र पासवान को सदन की कार्यवाही से दो दिनों तक के लिए निलंबित किये जाने से नाराज भाजपा विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में धरना पर बैठ गये। भाजपा विधायकों ने इस दौरान जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने दो दिनों तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होने की बात कही। विधायक लखीन्द्र पासवान ने कहा कि सदन में बिहार की सेविका और सहायिका को सम्मान जनक वेतन देने का मांग किया था। 

उन्होंने कहा कि बिहार भर में एससी एसटी के छात्रों को स्कॉलरशिप बंद किये जाने को लेकर वे प्रश्न कर रहे थे। हम पर माइक तोड़ने का आरोप लगाया। यदि माइक फूटा तो उसका फूटेज देख ले। माइक तोड़ते हुए कोई विजुअल नहीं है। मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। 

लखीन्द्र पासवान ने कहा कि बिहार के पासवान समाज के साथ अपमान किया जा रहा है। दलितों के मुद्दा उठाने वाले जनप्रतिनिधि पर कार्रवाई की जा रही है। माले विधायक सत्ता में हैं, इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक तरफा निर्णय लेकर लखेन्द्र पासवान का माथे पर थोपा गया है। बिहार की जनता देख रही है। दो दिनों तक भाजपा के एक भी विधायक सदन में नहीं जाएंगे। दलितों के उत्थान के लिए 200 दिनों के लिए निलंबित किया जाता है कि तो हम स्वीकार करेंगे। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की गई है। सत्ता में बैठे भ्रष्टाचारियों के ईशारे पर आसन्न एक निर्दोष विधायक पर कार्रवाई का खेल खेला। एकतरफा खेल है। इन विधायक को बोलने नहीं दिया तीसरा पूरक में ही रोक दिया। उनके विधायक के द्वारा जिस तरह से अपशब्दों का बौछार हुआ गाली दिया और बेल में आकर जिस तरह से धमकी दे रहे थे पूरा बिहार देखा है। 

विजय सिन्हा ने कहा कि पूरे बिहार की जनता और देश देखी है। जिनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, जिन्होंने विधानसभा के अंदर अपने बूटों से आसन्न को रौंदा था, क्या तमाशा बनाया था। आचार समिति की रिपोर्ट जिसपर कार्रवाई के लिए लिखकर दिया है और उस पर कार्रवाई करने के बजाये वे निर्दोंष विधायक पर कार्रवाई के लिए लिखते है और प्रस्ताव देते हैं यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

टॅग्स :BJP MLABiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं