लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजद नेता का लड्डू भाजपा नेताओं ने फेंका, विधानसभा में हुई जमकर हुई तकरार, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2023 15:58 IST

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आज अंतिम दिन भी सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के पूर्व हंगामे की भेंट चढ गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन चढ़ा हंगामे की भेंटराजद विधायक मुकेश रौशन ने धरना पर बैठे भाजपा विधायकों को लड्डू खिलाने की कोशिश कीनाराज भाजपा विधायकों ने लड्डू खाने के बजाय फेंका, मचा जमकर हंगामा

पटना:बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आज अंतिम दिन भी सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के पूर्व हंगामे की भेंट चढ गई। दिन में 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शरू हुई विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पूर्व मंत्री नीरज बबलू मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के मना करने के बावजूद भाजपा नेता नहीं माने, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और भाजपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के सामने धरने पर बैठ गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करने लग गए।

इसी दौरान राजद विधायक मुकेश रौशन ने धरना पर बैठे भाजपा विधायकों को लड्डू खिलाने पहुंच गए। इस पर भाजपा विधायकों ने लड्डू खाने के बजाय उसे फेंक दिया। दरअसल, बिहार में आरक्षण का दायरा 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी करने पर राजद के सदस्यों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

राजद विधायक मुकेश रौशन विधानसभा के बाहर अपने साथियों और समर्थकों को लड्डू खिलाया। इसी बीच उन्होंने धरना दे रहे भाजपा विधायकों को भी लड्डू खिलाने की कोशिश की। वे धरना स्थल की ओर गए और आरक्षण के नए प्रावधान की ख़ुशी में भाजपा नेताओं को लड्डू खिलाने लगे। इसके बाद दोनो दलों के विधायकों के बीच तू-तू मैं-मै शुरू हो गई।

दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की जाने लगी। कुछ समय के लिए दोनों ओर से हंगामा और काफी बवाल देखा गया। हालांकि स्थिति को संभालते हुए तुरंत वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा कर्मियों ने राजद तथा भाजपा दोनों ओर से विधायकों को वहां से हटाया।

इसके बाद मुकेश रौशन ने कहा कि भाजपा के लोग लड्डू को भी फेंक दे रहें हैं। इनकी मानसिकता समझी जा सकती है। वहीं भाजपा के विधायकों ने कहा कि इन लोगों की मानसकिता सही नहीं है। मांझी जी के साथ किये गये व्यवहार के खिलाफ वे लोग धरना दे रहे थे और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, पर राजद के विधायक मांझी के मुद्दे पर लड्डू खिलाकर मजाक उड़ाना चाह रहे थे। इसलिए विरोध किया गया।

वहीं, जीतन राम मांझी ने कहा कि आज जो रजद के विधायक लड्डू बांट रहे थे, उसमें भी जहरीला पदार्थ हो सकता था। राजद के लोग गुंडा राज साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी चाहते हैं नीतीश कुमार जल्द से जल्द डिरेल हो और वो मुख्यमंत्री बन जाएं।

टॅग्स :बिहारBJPआरजेडीVidhan Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार