लाइव न्यूज़ :

बिहार: बीजेपी नेता ने पीएम मोदी से किया मुजफ्फरपुर आकर चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों से मिलने का आग्रह, भेजा पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2019 19:32 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में हो रही बच्चों की मौत को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मुजफ्फरपुर का दौरा करने का आग्रह किया है. 

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर में हो रही बच्चों की मौत को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मुजफ्फरपुर का दौरा करने का आग्रह किया है. 

उन्होंने लिखा है कि चमकी बुखार की स्थिति का जायजा लेने वे बिहार आएं और मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच का दौरा करें. उन्होंने मुजफ्फरपुर में एईएस के मृतक और पीड़ित बच्चों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का भी आग्रह किया. साथ ही मुजफ्फरपुर में एईएस को लेकर सुपर स्पेशियलिटी रिसर्च सेंटर बनाने की भी मांग की. 

यहां बता दें कि बिहार में एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम यानी एईएस का कहर अभी भी जारी है. आज मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में और बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई. 

बिहार में एईएस से हो रही बच्चों की मौत का आंकड़ा 153 जा पहुंचा है, जिसमें से अकेले मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 119 बच्चों की मौत हुई. मुजफ्फरपुर के अलावा एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम से पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, भोजपुर, बेगूसराय, भागलपुर, शिवहर, पटना और वैशाली में बच्चों की मौतें हुई हैं.

टॅग्स :बिहारचमकी बुखारनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील