लाइव न्यूज़ :

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने पार्टी पदाधिकारियों से लिया फीडबैक

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2023 17:58 IST

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े आज मुंबई से पटना पहुंचे और सीधे भाजपा पार्टी ऑफिस गए। उन्होंने वहां नेताओं के साथ फीडबैक लिया।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुट गई हैंइसी सिलसिले में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े आज मुंबई से पटना पहुंचेतावड़े के नेतृत्व में होटल मौर्य में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुट गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा भी कहीं कोई कोर कसर छोड़ना नही चाहती है। इसी सिलसिले में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े आज मुंबई से पटना पहुंचे और सीधे भाजपा पार्टी ऑफिस गए। 

उन्होंने वहां नेताओं के साथ फीडबैक लिया। इसके बाद विनोद तावड़े के नेतृत्व में होटल मौर्य में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डा. संजय जायसवाल समेत कोर कमेटी के सदस्य पहुंचे थे।

बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और प्रभारी विनोद तावड़े ने कोर कमिटी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी आगे की लोकसभा चुनाव और राज्य सरकार की राजनीतिक घेराबंदी को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले इस बैठक में यह रिपोर्ट लिया गया कि पार्टी राज्य के अलग-अलग इलाकों में क्या कार्य कर रही है? 

इसके साथ ही पार्टी की हर जिले और इलाके में क्या राजनीतिक फीडबैक है और वहां के नेता को लेकर जनता के बीच क्या कुछ चल रहा है। इन तमाम बातों पर बातचीत हुई। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। वे 16 सितंबर को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र जाएंगे, जहां से विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधेंगे। 

वहीं, पहली बार वे अररिया जिले का भी दौरा करेंगे। 16 सितंबर को अमित शाह जोगबनी भी जाएंगे। फिलहाल अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा नेताओं ने कैंप करना भी शुरू कर दिया है।

टॅग्स :Bihar BJPLok Sabha Election 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी