लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर हुए हमले को लेकर भड़की भाजपा, कहा-इस मामले में जो भी लिप्त हैं वो नप जाएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2024 17:32 IST

सम्राट चौधरी ने दो टूक अंदाज में कहा कि मैं चिंता के साथ सवाल पूछने आया हूं। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र और सारण के चुनाव लगातार हिंसा के रूप में बदलते गये हैं। दोनों ही सीटों पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी चुनाव लड़ रही हैं।

Open in App

पटना: पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर हुए हमले को लेकर भाजपा भड़क गई है और राजद पर तीखा हमला बोला है। इसको लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और रामकृपाल यादव मीडिया के सामने आए। इस दौरान सम्राट चौधरी ने दो टूक अंदाज में कहा कि मैं चिंता के साथ सवाल पूछने आया हूं। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र और सारण के चुनाव लगातार हिंसा के रूप में बदलते गये हैं। दोनों ही सीटों पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी चुनाव लड़ रही हैं।

सम्राट चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में जो भी लिप्त हैं वो नप जाएंगे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘हार की बौखलाहट से राजद के गुंडों ने रामकृपाल यादव जी के ऊपर पाटलिपुत्र में फायरिंग कर दी। इसकी जांच के लिए हमने एसआईटी बना दी है और एक-एक पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई होगी। राजद फिर बिहार में गुंडाराज बहाल करना चाहती है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू परिवार की तरफ से इस चुनाव को हिंसा में बदल दिया गया। लालू प्रसाद और उनका परिवार हिंसा के बल पर चुनाव जीतना चाहता है। लालू प्रसाद के गुंडों से हमार कार्यकर्ता लड़ रहे हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। लालू प्रसाद सारण और पाटलिपुत्र में हिंसा के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं। वे साल 2005 से पहले के हालात में बिहार को ले जाना चाहते हैं, जहां बूथ कैप्चरिंग होती थी। चुनाव आयोग से भी हमने इस पर शिकायत की है ताकि कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दानापुर और पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती हैं। दुनिया जानती है कि लालू प्रसाद और राजद के गुंडे गुंडागर्दी के लिए प्रसिद्ध हैं। लालू प्रसाद का मतलब ही गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार। वहीं, प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रामकृपाल यादव ने कहा कि मैं साधारण और गरीब घर का बेटा हूं। राजनीति में लाठी और गोली के बल पर नहीं पहुंचा हूं। छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत की है। मैं कभी सुरक्षा में नहीं रहा हूं। 

उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि रामकृपाल यादव की सुरक्षा जनता करती है। वहीं, इस मामले पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी नाराजगी जताई है और रामकृपाल यादव पर हुई गोलीबारी की घटना की निंदा की है।

टॅग्स :Bihar BJPBiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण