लाइव न्यूज़ :

बिहार: पसमांदा मुसलमानों को जोड़ने के मुहिम में जुटी भाजपा, 26 नवंबर को पटना में होगा कार्यक्रम

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2022 17:21 IST

बिहार में जदयू से अलग होने के भाजपा की नजर पसमंदा मुसलमानों पर है, जिनकी आबादी मुस्लिमों में लगभग अस्सी प्रतिशत के आसपास है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर पसमांदा मुस्लिमों के लिए कार्यक्रम करेगीबिहार में जदयू से अलग होने के भाजपा की नजर अब पसमंदा मुसलमानों पर हैबिहार में पसमांदा मुसलमानों की आबादी कुल मुस्लिम आबादी के लगभग अस्सी प्रतिशत है

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पसमांदा मुसलमानों पर भाजपा को ध्यान देने के दिए गए टिप्स के बाद अब 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर भाजपा बिहार की राजधानी पटना में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसके तहत भाजपा ने ईबीसी, दलितों, आदिवासियों और पसमांदा मुसलमानों के प्रतिभागियों को एकसाथ लाने के प्रयास में जुटी है।

दरअसल, बिहार में जदयू से अलग होने के भाजपा की नजर पसमंदा मुसलमानों पर है, जिनकी आबादी मुस्लिमों में लगभग अस्सी प्रतिशत के आसपास है। ऐसे में भाजपा की नजर अब इस समाज पर टिक गई है। उत्तर प्रदेश में पसमांदा समाज के लोगों ने भाजपा के तरफ झुकाव के संकेत भी दिये थे।

जानकारों के अनुसार यह सुमदाय बिहार में अभी तक महागठबंधन का वोट बैंक माना जाता है। लेकिन अब भाजपा इन्हें तोडने की रणनीति पर काम करने लगी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधान पार्षद संजय पासवान इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उनके देखरेख में यह कार्यक्रम होने जा रहा है।

संजय पासवान का कहना है कि पिछले कई साल से पसमांदा मुस्लिमों को विकास से महरूम रखा गया है, जबकि इनके वोट बैंक को अपने पाले में कर कभी कांग्रेस तो कभी राजद और जदयू ने बिहार में सरकार बनाई। लेकिन जब इनको हक देने की बारी आती है तो राजनीतिक दल कन्नी काट लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने अभी तक पसमांदा मुस्लिमों के विकास के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई, जिसकी वजह से आज भी ये तबका विकास से कोसों दूर है।

पासवान के अनुसार पसमांदा मुस्लिम की बड़ी आबादी धर्मांतरण कर मुस्लिम बने हैं, जो पहले हिंदू थे। इस वजह से भी हमें उम्मीद है कि वो हमारी बातों को ठीक-तरीक़े से समझ पाएंगे। इसबीच पूर्व सांसद और ऑल इंडिया पसमंदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अनवर का कहना है कि इस समाज को उसका हक नहीं मिल पाया है और सिर्फ इसे वोट बैंक समझा गया। लेकिन अब पसमांदा वोट बैंक बनने को तैयार नहीं है।

अली अनवर ने बताया कि कुछ महीना पहले प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिख था और पसमांदा मुस्लिमों के विकास और हक के लिए मांग की थी। एक अनुमान के मुताबिक बिहार में कुल मुस्लिम जनसंख्या में से करीब 80 प्रतिशत मुसलमान पसमांदा समुदाय से आते हैं।

टॅग्स :Bihar BJPपटनानरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील