लाइव न्यूज़ :

Bihar: बीजेपी पार्षद और कुलपति के बीच तीखी बहस, पार्षद ने तोड़ी सारी मर्यादा; कहे अपशब्द

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2025 16:46 IST

Bihar: कुलसचिव ने आरोप लगाया कि कि 29 मार्च  कुलपति के सुरक्षा गार्ड उनपर हमला करने की नीयत से रात 10 बजे उनके घर पहुंचे थे।

Open in App

Bihar: एक कहावत है,"सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का।" बिहार में सत्ता पर काबिज भाजपा नेताओं पर यह पूरी तरह से फिट बैठने लगा है। सत्ता के मद में चुर भाजपा के नेता किसी भी सीमा को लांघने से नहीं हिचक रहे है। इसका नजारा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट की हुई बैठक में यह सामने आया। गुरुवार को सीनेट सदस्य और विधान पार्षद नवल किशोर यादव तथा कुलसचिव के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इस मुकाम तक पहुंचा कि नौबत गाली-गलौज तक आ गई।

नवल किशोर यादव ने अपनी मर्यादा को लांघते हुए कुलसचिव से तुम तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करने लगे। इतना ही नहीं नवल किशोर ने कुलसचिव को मारने तक की धमकी दे डाली।ऐसे में कुलसचिव एन के झा ने आरोप लगाया कि नवल किशोर यादव ने उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि जैसे ही सीनेट की बैठक शुरू हुई कुछ मुद्दों को नवल किशोर यादव ने उठाया जिस पर संतोषजनक जवाब नहीं आने पर उन्होंने आपत्ति जताई।

बात इस स्थिति में पहुंच गई कि नवल किशोर यादव ने कुलसचिव के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और मंच पर आकर उन्हें मारने और पीटने तक की बात कह दी। इस दौरान उन्होंने कुलसचिव के साथ गाली गलौज भी की। भारी हंगामे के बाद बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। हंगामे के कारण सीनेट की बैठक रूक गई। कुलसचिव प्रोफेसर एन के झा ने कहा है कि ऐसी हालत में कार्य करना मुश्किल है, अगर जरुरत पड़ी तो इस्तीफा भी दे दूंगा।

बता दें कि पाटलिपुत्र विश्वविध्यालय के वीसी शरद कुमार यादव और कुलसचिव एन के झा के साथ ही भाजपा विधान पार्षद नवल किशोर यादव, भाकपा-माले विधायक संदीप सौरभ आदि सीनेट के सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा छात्रवृति का पैसा ठीकेदारों को देने के मुद्दे पर मामला गरमाया। कुलसचिव द्वारा बैठक में बताया गया कि यह मामला कोर्ट में है।

यहीं से मामला पेचीदा हुआ। इस बीच नवल किशोर यादव हत्थे से उखड़ गए और कुलसचिव के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने लगे। वहीं, कुलसचिव एन के झा ने एक अन्य आरोप कुलपति प्रो.शरद कुमार पर आरोप लगाया कि वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके है। कुलसचिव ने आरोप लगाया कि कि 29 मार्च  कुलपति के सुरक्षा गार्ड उनपर हमला करने की नीयत से रात 10 बजे उनके घर पहुंचे थे।

इसे लेकर उन्होंने बहादुरपुर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब नवल किशोर यादव से हुई बहसबाजी के बाद कुलसचिव प्रोफेसर एनके झा ने कहा ऐसी स्थिति में कार्य करना मुश्किल है। जरूरत पड़ी तो इस्तीफा भी दूंगा। बता दें कि नवल किशोर यादव पहले राजद में थे और विधान पार्षद बनते रहे। सत्ता परिवर्तन के बाद 2005 के बाद भाजपा का दामन थाम लिया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद चुने गए।

टॅग्स :Bihar BJPजेडीयूJDUBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल