लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- "तेजस्वी यादव परिवार को भ्रष्टाचार के मामलों से बचाने के लिए भाजपा के पक्ष में खड़े होने को तैयार थे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 19, 2022 18:33 IST

बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव केंद्र सरकार से परिवार को भ्रष्टाचार के मामलों से बचाने के बदले बिहार में भाजपा को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने को तैयार थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा का बड़ा आरोप तेजस्वी यादव राज्य में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने को तैयार थेइसके बदले तेजस्वी यादव परिवार के सदस्यों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्ति चाहते थे बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल का दावा कि खुद तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय से बात की थी

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख संजय जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वो भ्रष्टाचार में फंसे परिवार को मुकदमों और सजा के बचाने के लिए भाजपा के साथ समझौता करने के लिए तैयार थे।

राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने इस संबंध में मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव केंद्र सरकार से परिवार को भ्रष्टाचार के मामलों से बचाने के बदले बिहार में भाजपा को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने को तैयार थे।

इस मामले में संजय जायसवाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने यह प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को एक हवाई यात्रा के दौरान दी थी। उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान को निराशाजनक बताया जिसमें उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते थे। संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव इस तरह का अनर्गल आरोप लगा रहे हैं क्योंकि भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनके साथ "समझौता" करने से इनकार कर दिया था।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री राय और तेजस्वी यादव के बीच केवल एक बार ही मुलाकात हुई है और वो भी हवाई यात्रा के दौरान। ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिर तब किस प्रकार से तेजस्वी यादव नित्यानंद राय पर इस तरह का आरोप लगा सकते हैं।

लोकसभा सांसद संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव के आरोपों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह नित्यानंद राय के बारे में "झूठे दावे" इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपा ने उनके साथ पारिवारिक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझौता करने से इनकार कर दिया था। जायसवाल ने कहा कि यादव के पारिवारिक सदस्यों पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है और उनका जेल जाना तय है।

उन्होंने कहा, "उनकी मंशा थी कि भाजपा उनके परिवार के सदस्यों को जेल जाने से बचाए। उसके बदले में वो बिहार में भाजपा का समर्थन करने और सरकार बनाने में मदद करने के लिए तैयार थे लेकिन हमारी पार्टी ने उनके साथ भ्रष्टाचार के मसले पर समझौता करने से स्पष्ट इनकार कर दिया।"

मालूम हो कि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बीते सोमवार को दावा किया था कि राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्र में मंत्री नित्यानंद राय साल 2019 में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने से पहले राजद में शामिल होना चाहते थे। 

राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कटाक्ष करने के लिए केंद्रीय नित्यानंद राय द्वारा उनकी आलोचना किये जाने पर कहा था, "मुझसे उसके बारे में बात मत करो। वह मंत्री पद पाने से पहले मुझसे मिले थे और मेरी पार्टी में शामिल होना चाहते थे।"

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का परिवार बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य सदस्य भ्रष्टाचार के मामले में फंसे हुए हैं। तेजस्वी यादव ने परिवार पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि केंद्र की मौजूदा भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के कारण बदला लेने का काम कर रही है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :तेजस्वी यादवBihar BJPआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए