लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल का ललन सिंह पर हमला, बोले- "उनके लिए लालू-तेजस्वी "त्वमेव माता च पिता त्मेव" की तरह हो गए हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2022 17:51 IST

बिहार भाजपा के प्रमुख संजय जायसवाल ने मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी और राजद प्रत्याशी नीलम देवी के लिये चुनाव प्रचार कर रहे जदयू प्रमुख ललन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि अब लालू और तेजस्वी उनके लिए "त्वमेव माता च पिता त्मेव" की तरह हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रमुख ललन सिंह पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया तीखा हमला ललन सिंह मोकामा में राजद प्रत्याशी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैंसंजय जायसवाल ने कहा कि ललन सिंह के लिए लालू-तेजस्वी "त्वमेव माता च पिता त्मेव" हो गये हैं

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राजद के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। ललन सिंह मोकामा में अपने धुर विरोधी रहे अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए वोट मांगने उतरे, जबकि  नीतीश कुमार का कार्यक्रम अभी बना नहीं है।

ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह के लिए लालू और तेजस्वी "त्वमेव माता च पिता त्मेव" की तरह हो गए हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि कल तक जो ललन सिंह लालू और तेजस्वी के लिए जहर उगते थे, आज उनकी गुलामी करने को विवश हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि कल तक जो ललन सिंह लालू और तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचारी और न जाने क्या क्या कहा करते थे आज उनकी गुलामी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ललन सिंह एक रेकर्ड प्लेयर की तरह सिर्फ यह कहते रहते थे कि मोकामा के लोग अगर लालू और तेजस्वी की गुलामी करेंगे तो मोकामा और मुंगेर खराब हो जाएगा लेकिन आज वे खुद लालू और तेजस्वी की शरण में चले गए हैं।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि ललन सिंह को मोकामा की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए था कि लालू और तेजस्वी उनके लिए "त्वमेव माता च पिता त्मेव" हैं। ललन सिंह को जनता से बताना चाहिए कि उन्होंने लालू और तेजस्वी के बारे में जो भी कहा था वह झूठ कहा था। ललन सिंह ये भी जनता को बताएं कि उन्होंने आईआसीटीसी मामले में लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई को कागजात दिए थे वह झूठे थे।

जायसवाल ने कहा कि ललन सिंह जहां से जनप्रतिनिधि हैं वहां की जनता को उन्हें जरूर हिसाब देना चाहिए कि फर्जी कागजात देकर उन्होंने लालू परिवार को फंसाने का काम किया था। ललन सिंह को यह भी बताना चाहिए कि आज से करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने यह क्यों कहा था कि लालू और तेजस्वी के गुर्गे को वोट देने से बड़ा कोई और अपराध नहीं हो सकता है।

टॅग्स :Lalan Singhजेडीयूमोकामाअनंत सिंहलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर