लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार गठन: केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त, अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 17:58 IST

Bihar: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।बिहार में भाजपा ने 101 में से 89 सीट पर कब्जा किया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने बुधवार को होने वाली पार्टी की बिहार इकाई के विधायक दल की बैठक के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 202 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है, जिनमें भाजपा 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

पार्टी ने नव निर्वाचित 89 विधायकों और विधान परिषद के 21 सदस्यों को बुधवार को प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए सूचना भेज दी है। बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल करेंगे। बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025केशव प्रसाद मौर्याबिहारBJPArjun Ram Meghwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो