लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा में बड़ा हादसा, 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, प्रशासन मौके पर, बचाव कार्य जारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 23, 2023 14:05 IST

बिहार के नालंदा स्थित कुल गांव में एक तीन साल का बच्चा खेलते हुए 40 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा। मौके पर मौजूद जिला प्रशासन की टीम एनडीआरफ की मदद से बच्चे को बचाने का प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनालंदा के कुल गांव में एक तीन साल का बच्चा खेलते हुए 40 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरामौके पर जिला प्रशासन की टीम एनडीआरफ के साथ मौजूद, बचाव कार्य जारी फिलहाल बोरवेल के आसपास खुदाई की जा रही है साथ ही बच्चे को ऑक्सिजन पहुंचाया जा रहा है

नालंदा:बिहार के नालंदा में रविवार की सुबह एक भयावह हादसे की जानकारी सामने आ रही है। खबरों के मुताबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहक्षेत्र नालंदा के कुल गांव में एक तीन साल का बच्चा खेलते हुए 40 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा।

बोरवेल में गिरने वाले बच्च का नाम शिवम है। बताया जा रहा है कि जब शिवम सुबह में अपने साथियों के साथ खेल के करीब खेल रहा था तभी भागते हुए अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वो सीधे बोरवेल में जा गिरा। उसके बाद शिवम के साथ खेल रहे बच्चों ने फौरन शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीण फौरन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन चूंकि बोरवेल इतना गहरा और संकरा था कि ग्रामीण चाहते हुए भी शिवम की मदद नहीं कर पा रहे थे।

इसके बाद गांव के मुखिया ने फौरन घटना की जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी। बच्चे के बोलवेल में गिरने की बात सुनकर नालंदा जिला प्रशासन को भी सांप सूंघ गया।

आनन-फानन में जिले के वरिष्ठ अधिकारी भागे-भागे मौके पर पहुंचे और उसके बार फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव कार्य में सहयोग कर रहे नालंदा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष नलिन मौर्य ने बताया, ''यह बोरवेल यहां के किसान ने बोरिंग के लिए बनवाया गया था। लेकिन यहां बोरिंग सफल नहीं हुई तो दूसरी जगह बोरिंग शुरू कर दी लेकिन इस खुले हुए बोरवेल को बंद नहीं किया गया था।''

प्रशासन के अधिकारी और क्षेत्रीय थाने की पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और फिलहाल बोरवेल के आसपास खुदाई का कार्य किया जा रहा है और साथ ही बोरवेल में गिरे बच्चे तक ऑक्सिजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद है।

इस संबंध में सर्कल अधिकारी शंभु मंडल ने कहा, “हमें सूचना मिली कि एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। हम बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ और बचाव दल मौके पर पहुंच गये हैं। बच्चा अभी भी जीवित है और हम उसकी आवाज़ सुन सकते हैं।”

राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग दे रहे क्षेत्रीय थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने का सभी की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी को घटना स्थल पर हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में इस तरह की कई घटनाएं देश के कई राज्यों में हुई हैं लेकिन बावजूद बोरवेल को लेकर की जा रही लापरवाही का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

इससे पूर्व मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित कजरी बरखेड़ा गांव में ढाई साल की बच्ची बोलवेल में गिर गई थी, राहत कार्य के जरिये उसे बोरवेल से निकाल तो लिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। विदिशा की इस घटना से पहले मध्य प्रदेश के सीहोर में बीते 6 जून को 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से एक बच्ची की जान चली गई थी। 

टॅग्स :नालंदाबिहारएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए