लाइव न्यूज़ :

भागलपुर बम धमाके के मामले में थाना प्रभारी निलंबित, डीजीपी ने दी जानकारी, कहा- घटना की जांच एटीएस की टीम करेगी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2022 19:22 IST

बिहार के भागलपुर में हुए बम धमाके में 14 लोगों की जान जा चुकी है. मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है.

Open in App

पटना: बिहार के भागलपुर में गुरुवार रात को हुए बम विस्फोट में 14 लोगों की हुई मौत के बाद अब पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है. इस सिलसिले में तातारपुर के थाना प्रभारी संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद बिहार के डीजीपी एस के सिंघल ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि घटना की जांच एटीएस की टीम करेगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यहां 2008 में बम विस्फोट हो चुका है.

डीजीपी ने बताया कि भागलपुर बम विस्फोट के दौरान हुई मौतों में तीन बच्चे और छह महिलाएं भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से इस थाना क्षेत्र के मकान में पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था और शुरुआती जांच में इसी के कारण हादसे की जानकारी सामने आ रही है. 

ऐसे में इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है. डीजीपी ने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ है, वह घर पहले लीलावती देवी का था, जिसे बाद में मोहम्मद आजाद ने खरीद लिया था. आजाद ने इस घर को लीलावती देवी को ही किराये पर दिया था. उन्होंने बताया कि इस घटना में लीलावती व उनके परिवार के 5 सदस्यों की मौत हुई है. 

बम धमाके में मरने वालों की संख्या अबतक 14 हो चुकी है. जबकि 10 से अधिक लोग जख्मी हैं. उन्होंने बताया कि एसएफएल की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची हुई है. 

बता दें कि ततारपुर थाना से सटे काजीवलीचक के एक मकान में गुरुवार देर रात जोरदार धमाका हुआ. जिससे आसपास के भी कई मकान जमींदोज हो गये. मलवे के अंदर दबे लोगों को लगातार बाहर निकालने का काम चलता रहा. खबर लिखे जाने तक मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है. 

मरने वालों की संख्या में बढोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. दरअसल घायलों में कई की स्थिती गंभीर बने हुई है. इस मामले की गूंज दिल्ली तक गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी फोन पर बात की है.

टॅग्स :बिहार समाचारबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप