लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Polls: विधानसभा को लेकर सियासी एकजुटता दिखाने में जुटी एनडीए, हर जिले में करेंगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2025 16:04 IST

Bihar Assembly Polls 2025: एनडीए नेताओं का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस 10 जनवरी से शुरू होगा। नौ जिलों में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तिथि जारी कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए के सभी पांच दलों के एक-एक नेता रहेंगे। इसकी शुरुआत बगहा जिले से होगी।

Open in App

पटना: इस साल 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा को लेकर सूबे की तमाम सियासी दलों ने अपने तौर तरीकों से मतदाताओं को लुभाने में जुट गई हैं। ऐसे में अब सूबे की सत्ता में काबिज एनडीए के द्वारा अपनी एकजुटता दिखाते हुए चुनाव से पहले अलग-अलग जिलों में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का निर्णय लिया है। एनडीए नेताओं का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस 10 जनवरी से शुरू होगा। नौ जिलों में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तिथि जारी कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए के सभी पांच दलों के एक-एक नेता रहेंगे। इसकी शुरुआत बगहा जिले से होगी।

इससे पहले बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने बताया कि हम बगहा, बेतिया से होते हुए हम चंपारण की ओर से आगे बढ़ेंगे। महात्मा गांधी को लेकर नीतीश कुमार भी हमेशा कहते रहते हैं कि इसी क्षेत्र से किसी यात्रा की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यह एनडीए के सभी घटक दलों का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। एनडीए का यह सम्मेलन संदेश देगा कि आने वाले 2025 के चुनाव में किसी और की दुकान चलने वाली नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि एनडीए की तरफ से इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान ऐसे वक्त में किया गया है जब कुछ ही दिन पहले ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला ऑफर देकर बिहार में सियासी हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, नीतीश कुमार ने खुद यह साफ कर दिया है कि वह एनडीए के साथ ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने साफ-साफ कहा कि दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे लेकिन अब कहीं नहीं जाएंगे। हम साथ मिलकर विकास का काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार अभी प्रगति यात्रा पर हैं और राजद नेता तेजस्वी यादव भी कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं।

टॅग्स :बिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीलोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया