लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly LIVE vidhan sabha: यूपीए सरकार ने क्यों नहीं दिया बिहार को विशेष राज्य का दर्जे, विपक्ष विरोध के खिलाफ खुद सीएम नीतीश कुमार उठे, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2024 16:19 IST

Bihar Assembly LIVE vidhan sabha: हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्य बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर इशारा करके उनके खिलाफ 'हाय-हाय, हाय-हाय' का नारा लगाते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष के इस विरोध के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उठ खड़े हुए।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोलने के दौरान कांग्रेस और राजद के विधायकों ने हाय-हाय के नारे लगाए।केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा और आज हंगामा कर रहे हैं।

पटनाः बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के आज तीसरे दिन बुधवार को सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग और 75 प्रतिशत आरक्षण को लेकर जमकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्य सदन में आज झाल बचाते हुए पहुंचे और सदन में जमकर हंगामा किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के बार-बार के अनुरोध के बाद भी विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं पड़ा। हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्य बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर इशारा करके उनके खिलाफ 'हाय-हाय, हाय-हाय' का नारा लगाते रहे।

वहीं, विपक्ष के इस विरोध के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उठ खड़े हुए। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोलने के दौरान कांग्रेस और राजद के विधायकों ने हाय-हाय के नारे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि इतना दिन से आंदोलन कर रहे थे। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा और आज हंगामा कर रहे हैं।

उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आप लोग कुछ सुनना नहीं चाहते हैं, सिर्फ हंगामा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पार्टियों के साथ मेरी पहल पर जाति आधारित गणना करवाया था। आप लोग बैठकर इस पर चर्चा करते, लेकिन आप लोग सुनना नहीं चाहते हैं। सभी पार्टियों ने जाति आधारित गणना का सपोर्ट किया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब बोल रहे थे, उसी समय राजद की विधायक रेखा देवी ने टोका। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें टोकते हुए कहा कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो। राजद के लोग पहले महिलाओं को आगे बढ़ाते थे? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना में हमने सब कुछ की जानकारी ली।

उसके बाद आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया। जाति आधारित गणना के बाद 94 लाख गरीबों की पहचान की। उनके विकास के लिए सरकार ने तय किया, दो दो लाख रुपया देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगाई है, लेकिन राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

साथ ही इस आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भी केंद्र सरकार से आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 2010 से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांगना शुरू किया था। लेकिन, कांग्रेस ने विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया था।

आज केंद्र पूरी मदद कर रही है, विशेष पैकेज दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग मेरा हाय हाय कर रहे हैं… आप लोगों का हाय-हाय, आप लोगों का हाय-हाय। यह कहकर हंसते हुए मुख्यमंत्री अपनी जगह पर बैठ गए। हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar Legislative Assemblyलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतबिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?