लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः 18 नहीं 35 सीट पर मानें मुकेश साहनी?, वीआईपी प्रमुख को राहुल गांधी ने किया फोन, नामांकन प्रक्रिया आखिरी दिन 17 अक्टूबर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2025 14:59 IST

Bihar Assembly Elections: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से फोन पर बात की है। कांग्रेस के बड़े नेताओं का फोन आया शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने सहनी को सीट देने की जिम्मेदारी राजद को दी थी।सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश शुरू हो गई है।वीआईपी पार्टी के साथ सम्मानजनक समझौता किया जाएगा।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जारी घमासान के बीच अब हलचल तेज हो गई है। हाल यह है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सियासी सरगर्मी अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया का आखिरी दिन 17 अक्टूबर है, लेकिन अब तक महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार सहनी को महागठबंधन में 18 सीटें मिल रही थी, जिससे वो नाराज हैं। सहनी ने 60 सीटों की मांग की थी जिसके बाद जानकारी सामने आई कि सहनी 35 सीट पर राजी हो गए। वहीं एक बार फिर सहनी के नाराजगी की खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने सहनी को सीट देने की जिम्मेदारी राजद को दी थी। सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से फोन पर बात की है। कांग्रेस के बड़े नेताओं का फोन आया शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने मुकेश सहनी को भरोसा दिलाया है कि वीआईपी पार्टी के साथ सम्मानजनक समझौता किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार मुकेश सहनी ने राहुल गांधी से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि क्या मेरे पास समर्थक और कार्यकर्ता नहीं हैं? अभी तक मैंने किसी उम्मीदवार को को सिंबल नहीं दिया है। ऐसे में मेरे पार्टी के अंदर नाराजगी बढ़ सकती है। इसलिए जल्द से जल्द सीटों पर फाइनल सहमति बनाने का काम करें। दूसरी ओर राजद-कांग्रेस और वामदल अपने अपने प्रत्याशियों को टिकट भी देने लगे हैं।

बछवाड़ा सीट भाकपा को मिलने के बावजूद, 2020 की तरह कांग्रेस और भाकपा फिर आमने-सामने होंगे। कांग्रेस ने शिव प्रकाश गरीब दास को उम्मीदवार बनाया है, जो पहले भी भाकपा के अवधेश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। पिछली बार भाजपा जीती थी, लेकिन इस बार फिर कांग्रेस और भाकपा के बीच मुकाबला होगा।

बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की सीट हालांकि भाकपा के पास गई है, परंतु 2020 के चुनाव की भांति एक बार फिर यहां कांग्रेस और भाकपा के बीच आपस में मुकाबला होना तय हो गया है। ऐसे में अब एक बार फिर बछवाड़ा में भाकपा और कांग्रेस उम्मीदवार आमने सामने होंगे। महागठबंधन के सूत्रों का कहना है कि सीट बंटवारे में हर चीज पर कांग्रेस की टोका-टोकी से बात यहां तक पहुंची है।

पहले चरण के नामांकन के लिए अब सिर्फ एक और दिन बचा है, पर कांग्रेस के नेता अभी तक सीट के बंटवारे पर आम सहमति नहीं बनने दे रहे हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल नारेबाजी भी की थी। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि राजद अपनी शर्तें थोप रहा है।

कांग्रेस और राजद को छोड़कर बाकी दलों को लग रहा है कि इसकी वजह से महागठबंधन का जो भी माहौल था, वो हर घंटे बिगड़ रहा है और चुनाव हाथ से निकलता दिख रहा है। वहीं, महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस ने अब तक 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

उन्हें पार्टी की ओर से सिंबल भी दे दिए गए हैं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कुटंबा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। महागठबंधन में कांग्रेस के साथ राजद, वीआईपी, सीपीआई माले, सीपीएम और सीपीआई चुनाव लड़ रही है। बिहार कांग्रेस के द्वारा बुधवार की देर रात जारी की गई पहली सूची के अनुसार कुटुंबा से राजेश राम को टिकट दिया है।

, राजापाकर  से प्रतिमा दास, बिक्रम से अनिल कुमार, वैशाली से संजीव सिंह, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, फुलपरास से सुबोध मंडल, सुल्तानगंज से ललन कुमार, बेगूसराय से अमिता भूषण, बछवाड़ा से गरीब दास, औरंगाबाद से आनंद शंकर, बरबीघा से त्रिशुलधारी सिंह, लखीसराय से अमरेश कुमार लड़ेंगे।

नालंदा से कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, बगहा से जयेश सिंह, वजीरगंज से अवधेश सिंह, सोनबरसा से तारिणी ऋषिदेव, राजपुर से विश्वनाथ राम, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, रोसड़ा से ब्रजकिशोर रवि, गोपालगंज से ओमप्रकाश गर्ग, मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी और गोविंदगंज से शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय को मैदान में उतारा गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025विकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)कांग्रेसमुकेश सहनीतेजस्वी यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?