लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः दिल्ली में नहीं पटना में राहत की खबर?, तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन नेता?, राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी पार्टियों की बैठक, समन्वय समिति बनेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2025 18:29 IST

Bihar Assembly Elections 2025: महागठबंधन की इस अहम बैठक में राजद के तरफ से 3 प्रतिनिधि, कांग्रेस के तरफ से 4, भाकपा-माले के तरफ से 1, भाकपा और माकपा से 1-1 और वीआईपी के तरफ से 1 प्रतिनिधि बैठक में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में तेजस्वी यादव सेंटर में बैठे थे।एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।मुकेश सहनी और कृष्णा अलावरू नजर आ रहे थे।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को राजद कार्यालय में हुई महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव को समन्यवय समिति का अध्यक्ष चुना गया। इससे यह माना जा रहा है कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। बैठक के बाद कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने भी कहा कि तेजस्वी ही महागठबंधन को लीड करेंगे। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई संदेह नही है। बैठक में महागठबंधन के छह दलों-राजद, कांग्रेस, वीआईपी और तीनों वामपंथी पार्टियों (भाकपा-माले, भाकपा, माकपा) के नेता मौजूद थे। बैठक में प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर पर समन्वय समिति बनाने का फैसला किया गया। ये कमेटियाँ आपस में समय-समय पर बैठक करेंगी। इनके जिम्मे एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

समन्वय समिति सीट शेयरिंग पर निर्णय लेगी चुनावी एजेंडा तय करेगी, चुनाव प्रचार की रणनीति बनाएगी और साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय करेगी। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने गरीब, नौजवान, महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर बातचीत की। इसके साथ ही बिहार से हो रहे पलायन पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों में बहुत गुस्सा है। बीस साल से खटारा सरकार है। केंद्र की ही रिपोर्ट बताती है कि बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी है और दो करोड़ से ज्यादा लोग रोजगार के लिए यहां से पलायन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, पलायन और अपराध में बिहार नंबर वन है। बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। इसके लिए सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोषी नहीं हैं।

उन्हें तो क्या कहें, वह चेत अवस्था में हैं। महागठबंधन की इस अहम बैठक में राजद के तरफ से 3 प्रतिनिधि, कांग्रेस के तरफ से 4 , भाकपा-माले के तरफ से 1, भाकपा और माकपा से 1-1 और वीआईपी के तरफ से 1 प्रतिनिधि बैठक में शामिल थे। बैठक में तेजस्वी यादव सेंटर में बैठे थे, जबकि उनके अगल-बगल में मुकेश सहनी और कृष्णा अलावरू नजर आ रहे थे।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष