लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः आधी आबादी को साधेंगे सीएम नीतीश कुमार, 'महिला संवाद रथ' को हरी झंडी, जानें शेयडूल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2025 15:19 IST

Bihar Assembly Elections: महिला सशक्तिकरण नीति 2015, महिला आरक्षण योजना, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, जीविका योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना और अन्य सामाजिक-आर्थिक योजनाएं, महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं और वादों को दर्शाया गया है।1.35 लाख जीविका दीदियां भी शामिल होंगी। दो करोड़ महिलाओं तक संवाद पहुंचाया जाए।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को साधने के लिए बड़ी पहल शुरु की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग से 'महिला संवाद रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष संवाद रथ बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर महिलाओं के बीच नीतीश सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी देगा। खासतौर पर महिला सशक्तिकरण, नौकरी, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से बताया जाएगा। इस रथ के माध्यम से महिलाओं को यह संदेश दिया जाएगा कि सरकार ने उनके हित में किस तरह से कार्य किया है। विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से यह अभियान तेज कर दिया गया है। दो दिन पहले ही जदयू कार्यालय पर "2025 से 2030 फिर से नीतीश" का नारा देते हुए आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर का वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं और वादों को दर्शाया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह कवायद महिला मतदाताओं को आकर्षित करने की दिशा में एक अहम रणनीति हो सकती है, जो आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। महिला संवाद कार्यक्रम का पहला दिन राज्य के 600 स्थानों पर एकसाथ आयोजित होगा। यह अभियान अगले दो महीनों तक चलेगा और इसका उद्देश्य महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। सरकार की योजना है कि इस दौरान करीब दो करोड़ महिलाओं तक संवाद पहुंचाया जाए। जिसमें 1.35 लाख जीविका दीदियां भी शामिल होंगी।

इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए 'महिला संवाद' कार्यक्रम को नीतीश सरकार की एक बड़ी रणनीतिक पहल माना जा रहा है। इसके तहत प्रदेश भर के गांव-गांव में जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लाभ और उनके सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष का ध्यान आधी आबादी पर विशेष तौर पर है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो आधी आबादी सत्ता पलटने की ताकत रखती हैं। कार्यक्रम के तहत 38 जिलों में हर दिन औसतन 1200 स्थानों पर संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। संवाद सुबह और शाम, दोनों समय आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 600 प्रचार वाहनों को विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो गांव-गांव जाकर जानकारी साझा करेंगे।

केवल पटना जिले में ही 1,395 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित होने हैं। महिला संवाद अभियान के दौरान महिलाओं को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और नीतियों से अवगत कराया जाएगा, जिनमें शामिल हैं- महिला सशक्तिकरण नीति 2015, महिला आरक्षण योजना, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, जीविका योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना और अन्य सामाजिक-आर्थिक योजनाएं, महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम।

सरकार का दावा है कि यह कार्यक्रम राज्य में महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। संवाद के ज़रिए सरकार न केवल अपनी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी, बल्कि महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता भी बढ़ाने का प्रयास करेगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार