लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा: तेजस्वी यादव के धारदार हमले के पीछे किसका है दिमाग

By शीलेष शर्मा | Updated: October 27, 2020 18:07 IST

तेजस्वी जिन मुद्दों के ज़रिये भाजपा और नीतीश पर हमलावर हैं उनको तैयार करने के लिये कांग्रेस और आरजेडी की सयुंक्त टीम काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआरजेडी पितामह लालू यादव जब अपनी मुहर जेल से लगा देते हैं तो उसी आधार पर तेजस्वी अपने हमले की धार तेज कर देते हैं।तेजस्वी भाजपा और नितीश पर हमलावर हो गये तथा प्याज़ की माला लेकर लोगों के बीच निकल पड़े। गौरव बल्लभ तथा राहुल गाँधी का बैक ऑफिस लगातार आंकड़े और ताजा जानकारी इन नेताओं को उपलब्ध करा रहे हैं।

नई दिल्लीः बिहार चुनाव में कांग्रेस तेजस्वी की नाव पर सवार हो कर चुनावी बैतरणी को पार करने की जहाँ जुगत में लगी है ,वहीं तेजस्वी यादव चुनावी रणनीति के लिये कांग्रेस के थिंक टैंक पर आश्रित हो गये हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार तेजस्वी जिन मुद्दों के ज़रिये भाजपा और नीतीश पर हमलावर हैं उनको तैयार करने के लिये कांग्रेस और आरजेडी की सयुंक्त टीम काम कर रही है।

इस टीम में आरजेडी के सांसद मनोज झा , कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ,पवन खेड़ा ,शिव नंदन तिवारी अपना अपना इनपुट देकर एक साझा चुनावी रणनीति बनाने में जुटे है जिस पर आरजेडी पितामह लालू यादव जब अपनी मुहर जेल से लगा देते हैं तो उसी आधार पर तेजस्वी अपने हमले की धार तेज कर देते हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि महँगाई का मुद्दा शुरू में चुनाव प्रचार रणनीति में शामिल नहीं था लेकिन कांग्रेस के सुझाव के बाद इसी मुद्दे को लेकर तेजस्वी भाजपा और नितीश पर हमलावर हो गये तथा प्याज़ की माला लेकर लोगों के बीच निकल पड़े। 

दिलचस्प तो यह है कि कांग्रेस प्रवक्ता प्रोफ़ेसर गौरव बल्लभ तथा राहुल गाँधी का बैक ऑफिस लगातार आंकड़े और ताजा जानकारी इन नेताओं को उपलब्ध करा रहे हैं। तेजस्वी ने जब 10 लाख सरकारी नौकरियाँ देने की घोषणा की तब उसके पीछे आंकड़े उपलब्ध कराने वाले यही दिमाग काम कर रहे थे।

कांग्रेस और आरजेडी के बीच चुनाव के दौरान गज़ब का तालमेल काम कर रहा है ,आरजेडी की अधिकृत वेव साईट पर सोनिया और राहुल के भाषण तक लोड कर दिये गये हैं ताकि दोनों दल एक दूसरे का पूरा लाभ उठा सकें। कांग्रेस की चिंता सीटें जीतने को लेकर बनी हुयी है, समझौते में 70 सीटें तो ले ली लेकिन उनको कैसे जीता जाये इसे लेकर राज्य के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल माथा पच्ची कर रहे हैं। कांग्रेस जितनी सीटें हारती है उसका लाभ भाजपा को मिलेगा ,यही चिंता कांग्रेस के रणनीति कारों को सता रही है।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह